फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police detained students who came to give memorandum to Governor, released after three hours

राज्यपाल को ज्ञापन देने पहुंचे विद्यार्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, तीन घंटे बाद छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police detained students who came to give memorandum to Governor, released after three hours
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में मंगलवार को हरियाणा के राज्यपाल पहुंची। इसकी सूचना मिलने पर विभिन्न मांगों को लेकर डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के विद्यार्थी ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। करीब तीन घंटे बाद शाम करीब 5 बजे उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारी संजू बोध मनोज अटवाल, सुरेंद्र कुमार को हिरासत में लेने के बाद विश्वविद्यालय के गेट पर विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान विवि के गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। छात्र संगठन के अध्यक्ष संजू बोध ने बताया गया कि हम एक संगठन के माध्यम से अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग की मांगों को लेकर राज्यपाल को मांग पत्र देना चाहते थे, लेकिन पुलिस प्रशासन के अड़ियल रवैये और विश्वविद्यालय के प्रशासन की मिलीभगत के कारण वह राज्यपाल से नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed