फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police busy searching for the accused who made the elderly unconscious and looted jewelery and cash

Hisar News: बुजुर्ग को बेहोश कर जेवरात और नकदी लूटने के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Police busy searching for the accused who made the elderly unconscious and looted jewelery and cash
हिसार। अर्बन एस्टेट टू में रहने वाले सेवानिवृत्त बैंककर्मी रलदूराम को बेहोश कर 32 तोले सोने के जेवरात और 60 हजार की नकदी लूटने के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस घटना स्थल के पास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सीआईए, स्पेशल और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में छापा मारकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में अर्बन एस्टेट टू मकान नंबर 319 में रहने वाले रलदू राम लोहान ने बताया था कि वह को-ऑपरेटिव बैंक से सेवानिवृत्त है। परिवार के साथ यहां पर रहता हूं। सोमवार को छोटा बेटा संजय बाकी सदस्यों के साथ गांव भैणी अमीरपुर गया हुआ था। वह घर पर अकेला था। रात करीब नौ बजे अचानक से एक युवक कमरे के अंदर आया। उसने मुंह दबा दिया। बदमाश से छुड़वाने के लिए उसके बाल भी पकड़े, लेकिन उसने नहीं छोड़ा। कई देर तक मुंह दबाने के कारण बेहोश हो गया। उसके बाद बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर दूसरे कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसके अंदर रखीे हुए 32 तोले सोने के जेवरात और 60 हजार रुपये नकदी अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed