Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police busy in issuing challan, looted Rs 4.25 lakh from fruit trader in 40 seconds

Hisar News: पुलिस चालान काटने में मशगूल, फल व्यापारी से 40 सेकेंड में लूटे 4.25 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police busy in issuing challan, looted Rs 4.25 lakh from fruit trader in 40 seconds
लूट की वारदात के बाद घायल अशोक को अस्पताल लेकर जाते परिजन। 
हिसार। सीलिंग प्लान के दौरान वीरवार को पुलिस आमजन के चालान काटने में मशगूल रही। वहीं दोपहर एक बजे शास्त्री नगर में बाइक सवार तीन बदमाश 40 सेकेंड में फल व्यापारी के सिर पर डंडे से वार कर 4.25 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल शास्त्री नगर निवासी 55 वर्षीय अशोक कुमार ने बदमाशों का पीछा भी किया। बाद में जख्मी हालत में परिजन उसे पहले नागरिक अस्पताल फिर शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। घटनाक्रम गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लूट की सूचना मिलने पर डीएसपी कप्तान सिंह, एचटीएम थाना प्रभारी और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार को जिला पुलिस ने सीलिंग प्लान अभियान के दौरान 111 चालान काटे।
विज्ञापन

घात लगा कर गली के मोड़ पर खड़े थे बदमाश
जानकारी के अनुसार विवेक नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह नई सब्जी मंडी में फल व्यापारी है। दोपहर करीब एक बजे वह घर से 4 लाख 25 हजार रुपये थैले में डाल कर बैंक में जमा करवाने के लिए निकला था। स्कूटी पर जब शास्त्री नगर में पीरबाबा वाली गली में पहुंचा तो मोड़ पर पहले से बाइक के पास तीन युवक घात लगाकर खड़े थे। जब स्कूटी मोड़ने लगा तो दो युवक दौड़ कर आए और हाथ पर डंडा मारा। इसके बाद सिर पर लगातार करीब पांच बार वार किए। इस दौरान एक युवक ने रुपयों से भरा थैला छीन लिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी में दो युवक बाइक, एक थैला लेकर दौड़ा नजर आया
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो युवक व्यापारी अशोक कुमार के सिर पर डंडे से वार करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। वार करने के बाद एक युवक रुपयों से भरा थैला लेकर दौड़ रहा है और दो युवक बाइक पर बैठे हैं। सिर में चोट लगने के बाद भी व्यापारी बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ता है। एक बाइक वाला भी बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा करता है लेकिन कोई कामयाब नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले रेकी फिर की वारदात
लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने पहले व्यापारी की रेकी की। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों को पता था कि किस समय व्यापारी रुपये लेकर घर से बाहर निकलेगा। उसी समय पर तीनों बदमाश गली में व्यापारी का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही व्यापारी स्कूटी पर आया वारदात को मात्र 40 सेकेंड में अंजाम दे डाला। एक युवक ने लाल और स्लेटी रंग की टी शर्ट, बाइक के पीछे बैठे युवक ने नीले रंग की टी शर्ट पहनी हुई है। दोनों ने कैप लगाई हुई है। वहीं पैदल दौड़ रहे युवक ने ग्रे रंग की टी शर्ट पहनी हुई है। तीनों ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था।
पूर्व सैनिक की पत्नी से लूटे थे 79 हजार रुपये
10 अप्रैल 2023 की दोपहर को पुलिस के सीलिंग प्लान के दौरान नागरिक अस्पताल के नजदीक पुलिस चेक पोस्ट के पास दो युवकों ने पूर्व सैनिक की पत्नी संतरा देवी से साढ़े 79 हजार रुपये लूटे थे। आंबेडकर बस्ती की रहने वाली संतरा देवी अपने पोते के साथ तलाकी गेट के पास पंजाब नेशनल बैक से 80 हजार रुपये निकलवा कर लाई थी। घर जाते समय 500 रुपये की खरीदारी कर ली थी और बाकी रुपये थैले में थे।



बदमाशों को पकड़ने के लिए सीआईए वन, सीआईए टू और स्पेशल टीम समेत पांच टीमों का गठन किया है। आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। - गंगा राम पूनिया, पुलिस अधीक्षक हिसार

लूट की वारदात के बाद घायल अशोक को अस्पताल लेकर जाते परिजन। 

लूट की वारदात के बाद घायल अशोक को अस्पताल लेकर जाते परिजन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed