{"_id":"61e5b88fcd96564abf762a06","slug":"police-brought-vinod-kana-from-karnal-jail-on-production-warrant-hisar-news-hsr622244540","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोडक्शन वारंट पर विनोद काणा को करनाल जेल से लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोडक्शन वारंट पर विनोद काणा को करनाल जेल से लाई पुलिस
विज्ञापन
हिसार- नागरिक अस्पताल में आरोपी विनोद काणा का मेडिकल कराने पहुंची पुलिस की गाड़ी
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। वर्ष 2021 में दिवाली से एक दिन पहले आजाद नगर में मॉडर्न मेगा स्टोर के सामने शराब ठेकेदार सुजिंद्र पर फायरिंग के मामले में सीआइए टीम साजिशकर्ता थुराना गैंग के विनोद काणा को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर सोमवार को लेकर आई। पुलिस ने सोमवार को विनोद काणा को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी विनोद काणा ने सुजिंद्र पर शराब के ठेके छोड़ने का दबाव बनाया था। नहीं मानने पर आरोपी ने सुजिंद्र की हत्या करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि रिमांड पर विनोद काणा से मामले में संलिप्त उसके अन्य साथियों की जानकारी की जाएगी। इससे पहले पुलिस मामले में फायरिंग के आरोपियों को जेल भेज चुकी है। मामले में सुजिंद्र के भाई विनोद कुमार की शिकायत पर आजाद नगर थाना में केस दर्ज किया गया था।
विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि तीन नवंबर की शाम चार बजे उसके बड़े भाई सुजिंद्र पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की थी। हमले में सुजिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे घायलावस्था में शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। बता दें कि गांव थुराना निवासी विनोद काणा पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में करीब 40 केस दर्ज हैं।