फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   police arrest 5 youth in fraud case

किराये के मकान में रहकर लोन देने के नाम पर ठगी करने के पांच आरोपी काबू

Thu, 10 Sep 2020 05:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
police arrest 5 youth in fraud case
हिसार। सेक्टर-5 में किराये का मकान लेकर कुछ युवक फाइनेंस के नाम पर लोन देने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को सभी को अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया। मामला सूर्य नगर चौकी इंचार्ज एएसआई वेदप्रकाश की शिकायत पर मिलगेट थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायत में एएसआई ने बताया कि बुधवार रात उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-5 के एक मकान में करीब 5 युवक किराये पर रहते हैं। ये युवक यहां से लोगों को फाइनेंस व लोन देने का प्रलोभन देकर लोगों से अपने खातों में रुपये जमा करवाकर धोखाधड़ी करते हैं। सूचना के आधार चौकी प्रभारी ने टीम सहित वहां छापेमारी कर हांसी की जगदीश कॉलोनी निवासी हैप्पी ठकराल, ढाणी राजू निवासी विजेंद्र, रविंद्र उर्फ मोनू, बरवाला के वार्ड-1 निवासी सुनील और हिसार के 12 क्वार्टर रोड पर स्थित न्यू राजीव नगर निवासी कविश असीजा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

ये सामान किया बरामद
पुलिस को आरोपियों से 9 मोबाइल फोन, 4 आधार कार्ड, 4 ड्राइविंग लाइसेंस, 2 लैपटॉप, 5 नोटबुक व बजाज फाइनेंस के इश्तेहार बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3-3 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से उनके फर्जी बैंक खातों संबंधी जानकारी हासिल करने के साथ-साथ उन लोगों से भी संपर्क किया जाएगा, जिन्हें इन्होंने ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते थे ठगी
पुलिस का कहना है कि ये आरोपी पहले विज्ञापन के माध्यम से या फोन कर लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद जिस व्यक्ति को लोन लेना होता था, उससे ये फाइल रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1500 रुपये लेते थे। जब व्यक्ति को लोन मिलने में देरी होती और वह इनसे संपर्क करता तो अन्य बहाना बनाकर उससे और रुपये हड़प लेते थे। पुलिस ने बताया कि ये नामी कंपनियों के नाम पर भी फर्जीवाड़ा कर रहे थे।

ठगी के शिकार लोगों से भी किया जाएगा संपर्क
आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर हासिल किया है। इस दौरान इनके संपर्कों की जानकारी हासिल की जाएगी। साथ ही अब तक ये कितने लोगों के साथ और कितने रुपयों की ठगी कर चुके हैं, इसका पता लगाया जाएगा। इसके अलावा ठगी के शिकार लोगों से संपर्क कर उनसे भी जानकारी जुटाई जाएगी।
-चौकी प्रभारी एएसआई वेदप्रकाश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed