फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   police arrest 4 accused with weapon

यूपी से आए थे असलहा बेचने, लूटने के लिए सीआईए की गाड़ी रोकी

Fri, 11 Jun 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
police arrest 4 accused with weapon
सीआईए की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Hisar
हिसार। हिसार की सीआईए ने निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में जुगलान टी-प्वॉइंट से चार युवकों को हथियारों सहित काबू किया। आरोपियों के कब्जे से 10 अवैध पिस्तौल 315 बोर और 10 कारतूस बरामद हुए। बरामद गाड़ी, अवैध पिस्तौल और कारतूस को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में धारा 398, 401 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि जुगलान टी-प्वॉइंट के सामने बड़ के पेड़ के नीचे 4 युवक हथियारों सहित एक मारुति वैन लिए हुए हैं। राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहे हैं। सीआईए टीम मौके पर पहुंची तो मारुति वैन चालक ने लूट के इरादे से टीम की गाड़ी के आगे गाड़ी अड़ा दी। उस दौरान दो युवक हाथों में पिस्तौल लिए हुए गाड़ी के बाहर आए। इनमें से एक चालक साइड व दूसरा परिचालक साइड आया। गाड़ी में पुलिस को वर्दी में देखकर चारों आरोपी खेतों की तरफ भागने लगे, जिनको पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम लितानी निवासी इकबाल, भूना की टिब्बा बस्ती के वार्ड नंबर- 6 निवासी सुरेंद्र उर्फ कालू, यूपी के मथुरा में गांव सेही निवासी प्रेमपाल और बंटी बताया।
विज्ञापन

यूपी निवासी दोनों आरोपी करते हैं असलहों की खरीद-फरोख्त
पुलिस पूछताछ में बंटी ने बताया कि वह और उसका दोस्त प्रेमपाल अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करते हैं। करीब 15 दिन पहले उसके पास से बिल्ला सैंथली निवासी बिल्ला व भूना निवासी कालू 5 पिस्तौल 315 बोर व 5 कारतूस 315 बोर खरीदकर लाए थे। उनसे बातचीत हुई थी कि अगर आप असलहा बेचने के लिए हरियाणा में आओगे तो हम आपका असलहा बिकवा देंगे। बंटी ने बताया कि जिस पर उसने 9 जून को हरियाणा में आने बारे कहा तो कालू ने उसको सूरेवाला चौक पर आने के लिए कहा। बंटी ने बताया कि 9 जून को वह व प्रेमपाल दोनों प्रेमपाल की गाड़ी में सवार होकर 10 असलहे पिस्तौल 315 बोर व 10 कारतूस 315 बोर गाड़ी में छुपाकर सूरेवाला चौक पर पहुंचे। सूरेवाला चौक पर कालू व कालू का दोस्त इकबाल मिले। कालू ने कहा कि ये सारे असलहे वह खरीद लेगा। कालू व इकबाल ने कहा कि आपको हथियार बेचने पर कम फायदा मिलता है, क्यों न हम सभी मिलकर कोई बड़ी लूट/डकैती डाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए जींद के गांव सैंथली निवासी अशोक उर्फ बिल्ला को पहले ही एक अवैध हथियार सहित आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज चुकी है। आरोपियों को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश कर तीन-तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed