फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   PM's rally... Pandal on 6 acres, seating arrangement for 20 thousand people

Hisar News: पीएम की रैली...6 एकड़ में पंडाल, 20 हजार लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
PM's rally... Pandal on 6 acres, seating arrangement for 20 thousand people
पीएम रैली के लिए सजा पंडाल।
हिसार। एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर प्रशासन और पार्टी संगठन जोर-शोर से तैयारियों में जुटा है। एयरपोर्ट की पार्किंग स्थल पर रैली के लिए विशाल पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें 20 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। महिला, युवा व पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पंडाल के साथ ही रैली स्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली के लिए एयरपोर्ट की पार्किंग में पंडाल तैयार किया जा रहा है। यह पंडाल करीब 6 एकड़ एरिया में बनाया जा रहा है। वहीं, करीब 80 एकड़ में पार्किंग बनाई जा रही है। उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सीएम को तैयारियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

मंच के सामने बैठेंगी महिलाएं व युवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे कार्यक्रम स्थल को सेक्टर में विभाजित किया जाए। मंच के सामने युवाओं और महिलाओं के बैठने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त स्वच्छ पेयजल, शौचालय व पंखों इत्यादि की व्यवस्था की जाए। उन्होंने पंडाल को साइड से और बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर जिले की हो अलग पार्किंग व्यवस्था
सीएम सैनी ने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से लोग शामिल होने जा रहे हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि वाहनों के लिए प्रत्येक जिले के लिए अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किया जाए। जरूरी हो तो पार्किंग एरिया और बढ़ा दिया जाए। इसके अलावा वैकल्पिक सड़क मार्गों की व्यवस्था की जाए ताकि आमजन को भी कोई दिक्कत न हो।
रैली में 10 जिलों से आएंगे 20 हजार से ज्यादा लोग
प्रधानमंत्री की रैली में प्रदेश के 10 जिलों से 20 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसे लेकर पार्टी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है और बसों व अन्य वाहनों से यहां लाने का टारगेट दिया है।

--------------------
शहर को सजा रहा नगर निगम
प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर शहर के सार्वजनिक स्थलों को भी सजाया जा रहा है। नगर निगम की तरफ से वॉल पेंटिंग, ग्रिल पेंटिंग, पार्किंग की मार्किंग व रोड मार्किंग, स्वागत द्वार, पेड़ों की पेंटिंग व ट्रिमिंग करना, चौक -चौराहों की सफाई व सुंदरीकरण जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। निगमायुक्त नीरज ने बताया कि चौक-चौराहों पर रंगीन लाइटें व फाउंटेन शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। सफाई अभियान को शहर की सामाजिक संस्थाओं, मार्केट एसोसिएशन और क्षेत्रवासियों का सहयोग मिल रहा है। निगम ने मंगलवार को बरवाला चुंगी, तुलसी चौक, सेक्टर 14 सुभाष पार्क और तलाकी गेट फुट ओवरब्रिज के पास सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed