Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
PM sent a letter to boxer Narendra, wrote - Your passion and dedication towards boxing is commendable.
{"_id":"65f5e471de2cd28dc7092b7e","slug":"pm-sent-a-letter-to-boxer-narendra-wrote-your-passion-and-dedication-towards-boxing-is-commendable-hisar-news-c-21-hsr1020-342979-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बाॅक्सर नरेंद्र को पीएम ने भेजा पत्र, लिखा-आपका बॉक्सिंग के प्रति जुनून और समर्पण सराहनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बाॅक्सर नरेंद्र को पीएम ने भेजा पत्र, लिखा-आपका बॉक्सिंग के प्रति जुनून और समर्पण सराहनीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिले पत्र को दिखाते बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल।
Link Copied
हिसार। एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल को प्रधानमंत्री की ओर से पत्र मिला है। नरेंद्र के पास डाक विभाग से फोन आया कि दिल्ली से आपके नाम पत्र आया है। उसके बाद नरेंद्र पत्र लेने पहुंचे तो देखा कि यह पत्र प्रधानमंत्री की ओर से उन्हें भेजा गया है। पत्र में लिखा गया है कि आपके खेल में सराहनीय योगदान के लिए मैं आपको देशवासियों की तरफ से बधाई देता हूं। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में आपके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते देश का नाम चमका है। आपका बॉक्सिंग के प्रति जुनून और समर्पण सराहनीय है। राष्ट्रीय स्तर पर जो आपने पदक जीते हैं, वो आपकी निपुणता और समर्पण को दर्शाता है। आप बेहतरीन बॉक्सर हो। साल 2024 भारतीय खेल क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष पेरिस ओलंपिक और दूसरी खेल प्रतियोगिताएं होनी है। इसके लिए मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं। दूसरों से प्रेरणा लेते रहो और खुद भी दूसरों के लिए प्रेरणा बनो। जय हिंद। मैं आपका नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन
बॉक्सर नरेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले इटली में वर्ल्ड ओलंपिक क्वालीफिकेशन इवेंट हुए थे। इसमें उन्होंने भी भाग लिया। मगर वह हार गए। अब नरेंद्र दूसरे चांस में भाग लेंगे। इसको लेकर वह थाईलैंड में 23 मई से 3 जून तक होने वाले वर्ल्ड ओलंपिक क्वालीफिकेशन इवेंट में जाएंगे। इसमें यदि वह सेमीफाइनल में पहुंच जाते है तो ओलंपिक खेलने के लिए उनका टिकट पक्का हो जाएगा। नरेंद्र हांसी के गांव सोरखी के रहने वाले हैं। वे आर्मी में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनका सपना ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।