फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   PM Modi will inaugurate Hansi Maham Rohtak train

Haryana: अब बस से आधे किराए में नई ट्रेन से पहुंच सकेंगे हांसी से रोहतक, PM मोदी VC के जरिए दिखाएंगे हरी झंडी

Thu, 15 Feb 2024 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 11:20 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे ने स्थानीय कार्यक्रम रद्द किया है। 

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate Hansi Maham Rohtak train
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन से रोहतक तक का सफर मात्र 45 रुपये में होगा। रोहतक के लिए रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन दो ट्रेनें चलेंगी। रेलवे द्वारा दोनों ट्रेनों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एक ट्रेन सुबह 11 बजकर 55 मिनट व दूसरी ट्रेन रात 12 बजकर 50 मिनट पर रोहतक के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन


दोनों ट्रेनें डोभ भाली, मोखरा, मदीना, महम, मुंढाल कलां, गढ़ी स्टेशन पर रुकेंगी। दोनों ट्रेनों के संदर्भ में रेलवे की ओर से वीरवार को पत्र जारी किया गया है। इन ट्रेनों में सफर करने पर रोहतक तक का किराया 45 रुपये होगा। हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन के शुभारंभ व इस नई रेलवे लाइन पर ट्रेनों के संचालन को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इसके लिए शहर में दो जगह सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। एसडी महिला महाविद्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे से बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। यहां पर विधायक विनोद भयाना उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम के चलते स्टेशन पर साफ सफाई भी की गई। रेलवे द्वारा यहां पर होर्डिंग्स भी लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम होगा रोहतक-हांसी स्पेशल एक्सप्रेस
रेलवे द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार इन दोनों ट्रेनों का नाम रोहतक-हांसी स्पेशल एक्सप्रेस होगा। इसमें दिल्ली डिविजन के कर्मचारी तैनात होंगे। अभी डीजल इंजन से यह ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे ने इस रूट पर पड़ने वाले सभी नए स्टेशनों के कोड जारी कर दिए हैं।

पहले दिन करीब डेढ़ बजे चलेगी ट्रेन
16 फरवरी को पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेन रोहतक से हांसी चलेगी। करीब डेढ़ बजे ट्रेन रोहतक से चलेगी। हांसी स्टेशन पर विधायक विनोद भयाना ट्रेन को रिसीव करेंगे।

रेलवे ने जारी किए दोनों ट्रेनों के शेड्यूल
सुबह 11:20 पर जाएगी ट्रेन : ट्रेन नंबर 04489 रोहतक से सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर हांसी के लिए चलेगी। 10 बजकर 27 मिनट पर महम पहुंचेगी। ट्रेन करीब 1 मिनट तक महम रुकेगी। 11 बजकर 20 मिनट पर हांसी पहुंचेगी। करीब 30 मिनट बाद यही ट्रेन वापस रोहतक के लिए चलेगी। तब इस ट्रेन का नंबर 04490 रहेगा। 11 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन हांसी से चलकर 12 बजकर 30 मिनट तक महम पहुंचेगी। फिर दोपहर डेढ़ बजे रोहतक पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 बोगियों की होगी। इसमें 7 जनरल व दो स्लीपर कोच होंगे।

रात पौने एक बजे जाएगी ट्रेन : एक ट्रेन रात साढ़े दस बजे रोहतक से हांसी के लिए चलेगी। इस ट्रेन का नंबर 04487 होगा। ट्रेन रात को 11 बजकर 12 मिनट पर महम पहुंचेगी। फिर रात 12 बजकर 10 मिनट पर हांसी पहुंचेगी। हांसी से यह ट्रेन रात 12 बजकर 50 मिनट पर हांसी से रोहतक के लिए चलेगी। ट्रेन डेढ़ बजे महम व ढाई बजे रोहतक पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 कार डेमू होगी। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन दिल्ली से रात 8 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली से चलेगी।

बस से आधा किराया लगेगा ट्रेन में
बस से सफर करने पर रोहतक तक का किराया 85 रुपये लगता है। करीब डेढ़ घंटे में ही बस रोहतक बस स्टैंड तक पहुंचती है। वहीं इस ट्रेन में बस से करीब आधा किराया लगेगा। किराया 45 रुपये होगा। वहीं ट्रेन 1 घंटा 40 मिनट में रोहतक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।


किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने रद्द किया कार्यक्रम
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा पहले हांसी रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम करने की योजना थी। यहां पर सांसद व विधायक को बुलाकर विधिवत कार्यक्रम किया जाना था, लेकिन किसान आंदोलन के चलते रेलवे द्वारा कार्यक्रम को रद्द किया गया। हांसी के अलावा बवानीखेड़ा व अन्य कई शहरों में भी कार्यक्रम रद्द हुए। अब यहां पर केवल सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए रेलवे के अधिकारी गुरुवार को ही यहां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed