फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Players' wait is over, hope is raised that sports nurseries will start in 10 days

Hisar News: खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, 10 दिन में खेल नर्सरियां शुरू होने की जगी उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Players' wait is over, hope is raised that sports nurseries will start in 10 days
हिसार। खिलाड़ियों का इंतजार खत्म हो चुका है। 10 दिन में जिले में खेल नर्सरियां शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तारीख फाइनल नहीं हुई है। मगर खेल विभाग ने आचार संहिता लगने के कारण खेल नर्सरियां शुरू नहीं होने की बात कही थी। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि वीरवार को आचार संहिता हट जाएगी। इसके बाद जल्द ही खिलाड़ियों को नर्सरी के तहत प्रशिक्षण लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें, कि पिछले माह ही जिले की नर्सरियाें की फिजिबिलिटी जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई थी। डिप्टी डायरेक्टर खुद फील्ड में उतरकर नर्सरियां जांच करने पहुंचे। जांच में किसी नर्सरी में शौचालय की व्यवस्था नहीं थी तो किसी नर्सरी में खेलों का सामान पूरा नहीं था। किसी ने दस्तावेज पूरे जमा नहीं करवाए हुए थे। विभाग की ओर से दस्तावेजों को पूरा करने के लिए दो दिन का समय भी दिया गया था। खेल विभाग की ओर से जिले में 211 खेल नर्सरियों की जांच की गई। जब जांच की गई तो 35-40 प्रतिशत खेेल नर्सरियां ही मानकों पर खरा उतर पाई। जिले में कितनी नर्सरियां चलाने की अनुमति मिलेगी, अभी मुख्यालय से फाइनल नहीं हो पाया है। हालांकि जिले में 50 से ज्यादा खेल नर्सरियां शुरू होने की बात कही जा रही हैं।
विज्ञापन


वीरवार को आचार संहिता हट जाएगी। इसके बाद खेल नर्सरियां शुरू हो सकती है। हमारी ओर से फिजिबिलिटी जांच कर रिपोर्ट काफी समय पहले ही मुख्यालय भेजी जा चुकी है। -
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीप श्योराण, जिला खेल अधिकारी

अगले सप्ताह से महाबीर स्टेडियम में अभ्यास कर सकेंगे खिलाड़ी
लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से महाबीर स्टेडियम में खिलाड़ियों का अभ्यास बंद किया गया था। अब अगले सप्ताह उम्मीद है कि खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए महाबीर स्टेडियम मिल जाएग। स्टेडियम में कुश्ती, बॉक्सिंग, वुशु, बैडमिंटन, वालीबाल, हैंडबाल, एथलेटिक्स, जिमनास्टिक, जूडो, बास्केटबाल का अभ्यास कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed