फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Players from Hisar won six medals in the National Wushu Championship

Hisar News: नेशनल वुशु चैंपियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Players from Hisar won six medals in the National Wushu Championship
हिसार। छत्तीसगढ़ के जिला राजनांदगांव में 25 से 30 दिसंबर तक आयोजित नौवीं फेडरेशन कप नेशनल वुशु चैंपियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में खेल विभाग के महावीर स्टेडियम, हिसार की आठ सदस्यीय टीम ने भाग लिया।
विज्ञापन

कोच अनीता मलिक ने बताया कि टीम के छह खिलाड़ियों ने कुल छह पदक जीते, जिनमें दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। सब-जूनियर 45 किलोग्राम भार वर्ग में कुश शर्मा तथा सीनियर 90 किलोग्राम भार वर्ग में अमन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सीनियर 75 किलोग्राम भार वर्ग में सोनम और जूनियर 52 किलोग्राम भार वर्ग में तपस्या ने रजत पदक जीते।
विज्ञापन

वहीं, सीनियर 56 किलोग्राम भार वर्ग में ज्योति तथा सब-जूनियर 36 किलोग्राम भार वर्ग में सनाया स्वरूप ने कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार, कोच वीरेंद्र मलिक, सीईओ सोहेल, वुशू एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजीव डागर और जिला वुशू एसोसिएशन के संयुक्त सचिव धीरज ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed