फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Physiotherapy will strengthen weak muscles.

Hisar News: फिजियोथेरेपी से कमजोर मांसपेशियों में आएगी मजबूती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapy will strengthen weak muscles.
हिसार। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डीईआईसी की ओर से फिजियोथेरेपी कैंप लगाया गया। कैंप में विकासात्मक देरी से प्रभावित बच्चों की जांच की गई। अभिभावकों को फिजियोथेरेपी के महत्व और नियमित अभ्यास के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सपना गहलावत ने कहा कि फिजियोथेरेपी से कमजोर मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। जिला नागरिक अस्पताल में इसकी सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से विकासात्मक देरी वाले बच्चों को नियमित अस्पताल लाने और समय पर उपचार करवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभिन्न फिजियोथेरेपी तकनीकों से बच्चों के शारीरिक विकास और गतिशीलता में सुधार किया जा सकता है। पीएमओ डॉ. रीना जैन ने भी बच्चों के उपचार में फिजियोथेरेपी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पूजा आहूजा ने बताया कि फिजियोथेरेपी कमजोर मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार है। डीईआईसी, जिला नागरिक अस्पताल में बच्चों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को अधिक आत्मनिर्भर बनाना है। कैंप में कुछ अभिभावकों ने बताया कि फिजियोथेरेपी से उनके बच्चों की स्थिति में सुधार हुआ है।


समय पर उपचार से बच्चों के विकास में होगा सुधार

सीएमओ डॉ. सपना गहलावत ने कहा कि विश्व फिजियोथेरेपी दिवस स्वास्थ्य और गतिशीलता में सुधार में फिजियोथेरेपिस्ट के योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित अभ्यास करवाने की अपील की। इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन मेडिकल डॉ. अनिल आहूजा, स्कूल हेल्थ विभाग की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. रितु सिंगला और फार्मेसी ऑफिसर राजन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed