फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Photography exhibition in GJU now on 27-28

Hisar News: जीजेयू में फोटोग्राफी प्रदर्शनी अब 27-28 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Photography exhibition in GJU now on 27-28
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में होने वाली फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी को लेकर विद्यार्थियों और फोटोग्राफी प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 27 व 28 मार्च को करवाया जा रहा है, जिसमें विश्वविद्यालय की वास्तुकला, परिदृश्य, वनस्पति और जीव विषयों पर आधारित फोटोग्राफ प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अधिक समय देने के उद्देश्य से प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च तक बढ़ा दी है। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, अध्यापकों व स्टाफ के अलावा बाहर के लोग भी शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि अब तक इस प्रतियोगिता में 30 प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक श्रेणी के प्रथम स्थान विजेता को 10,000 रुपये, द्वितीय स्थान को 5,000 रुपये और तृतीय स्थान को 2,500 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसके अतिरिक्त दो अन्य श्रेणियों में 1,000-1,000 रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोग्राफी क्लब के डायरेक्टर डॉ. मिहिर रंजन पात्रा ने बताया कि प्रतियोगिता की अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी ईमेल photographyclubgju@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 7357261101, 9068181222, 9729271520 पर कॉल कर सकते हैं।

जीजेयू में वार्षिक सांस्कृतिक शाम 22 को
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में 22 मार्च को वार्षिक सांस्कृतिक शाम अभिव्यक्ति का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन जीजेयू के चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में शाम पांच बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में शाम 4 से 5 बजे तक विद्यार्थियों को प्रवेश करने की अनुमति होगा। कार्यक्रम के दौरान यूटीडी के विद्यार्थियों को केवल आईकार्ड देखकर ही प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थी अपने साथ बैग व खाने पीने की वस्तुएं नहीं ले जा सकेंगे। दो घंटे चलने वाले कार्यक्रम में कई तरह के इवेंट करवाए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर विवि ने सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed