फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   photo of bhindranwala in Chhbil

गुरुद्वारे के बाहर भिंडरावाले की फोटो लगाकर छबील लगाई

Wed, 09 Jun 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
photo of bhindranwala in Chhbil
हिसार। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर मंगलवार को हिसार के गुरुद्वारा नागोरी गेट स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के बाहर कुछ लोगों ने जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो लगाकर पानी की छबील लगाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोटो हटवा दी।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनको इस बारे में सूचना मिली थी कि गुरुद्वारे के बाहर कुछ लोगों ने जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो लगाई हुई है। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक हरमिंदर सिंह टक्कर से बात की तो उन्होंने फोटो लगाकर छबील लगाने वाले युवकों से मिलवाया। हरमिंदर सिंह टक्कर ने कहा कि फोटो उनकी अनुमति के बिना लगाई है। युवकों से पूछताछ के बाद फोटो गुरुद्वारा प्रबंधक को सौंप दी है। इस बारे में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक हरमिंदर सिंह टक्कर ने बताया कि गुरुद्वारे के सेवादारों ने ही यह फोटो लगाकर पानी की छबील लगाई थी। इसके लिए उनसे अनुमति नहीं ली गई थी। फोटो उन्हीं युवकों को वापस सौंप दी जाएगी। हिसार का यह गुरुद्वारा सबसे प्राचीन गुरुद्वारा है और इसकी नींव 31 अक्टूबर 1925 को गुरु नानक देव जयंती के मौके पर रखी गई थी। यहां पर प्रदेश का सबसे ऊंचा 175 फुट का निशान साहिब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed