{"_id":"1cb45725139838ac63ef16933dd740e1","slug":"pete-s-hotel-karinde-knockout-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल कारिंदे की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल कारिंदे की पीट-पीटकर हत्या
hisar
Updated Thu, 03 Jul 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
होटल हाइवे के एक कारिंदे की होटल मैनेजर सहित चार लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस होटल के मालिक एक हजकां नेता हैं। पुलिस ने तेजा मार्केट निवासी 40 वर्षीय दलीप सिंह का शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पत्नी रीतू की शिकायत पर मैनेजर सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
तेजा मार्केट में रहने वाली मृतक दलीप सिंह की पत्नी रीतू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसका पति होटल हाइवे में कारिंदा था। 28 जून सुबह साढ़े छह बजे होटल मैनेजर देवेंद्र सिंह, मीता काला और हरिओम घर में घुस आए। उनके हाथों में डंडे और पाइपें थीं।
विज्ञापन
आते ही सभी ने दलीप पर हमला बोल दिया। रीतू ने बताया कि उसने अपने घायल दलीप सिंह को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी रीतू ने घटना 28 जून की बताई थी। उसने सदर थाने में एक जुलाई को मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने रीतू के बयान पर पहले होटल मैनेजर सहित चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था।