फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   person working on the National Highway in Hansi was hit by a car died on the spot

हिसार: हांसी में नेशनल हाईवे पर काम कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Tue, 08 Sep 2026 05:27 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 08 Sep 2026 05:27 PM IST
सार

मृतक के परिजन विनोद कुमार ने बताया कि उनका भाई पीछे से आ रही गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक का नाम रणधीर था, जिसे परिवार और आसपास के लोग मुन्ना के नाम से जानते थे। परिजनों ने बताया कि रणधीर की अभी शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
person working on the National Highway in Hansi was hit by a car died on the spot
स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन भाई-बहनों में से एक की हुई मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी में हुए एक सड़क हादसे में नेशनल हाईवे पर काम करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब सड़क पर अपने काम में लगा हुआ था और पानी लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजन विनोद कुमार ने बताया कि उनका भाई पीछे से आ रही गाड़ी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक का नाम रणधीर था, जिसे परिवार और आसपास के लोग मुन्ना के नाम से जानते थे। परिजनों ने बताया कि रणधीर की अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक परिजन विनोद कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले में इंसाफ चाहिए और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक रणबीर मुंडाल खुर्द का रहने वाला था और यहां काम कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली और वाहन का नंबर पता कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed