फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   person going to Hisar Auto Market to buy auto parts for his vehicle was hit by car driver and injured

Hisar: पहले कार से टक्कर मारी, फिर बोनट पर गिरे व्यक्ति को 200 मीटर ले गया, साइड में गिरा कर भागा

Fri, 04 Apr 2025 09:05 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 09:05 AM IST
सार

गांव कुलेरी निवासी सतबीर सिंह ने पुलिस को बयान देकर कहा कि वह 2 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे अपने बेटे अनिल कुमार के साथ ऑटो मार्केट में गाड़ी के पार्ट लेने गया था। दुकान नंबर 64 के सामने एक चालक लापरवाही से कार चलाता हुआ आया और उसे टक्कर मारी।

विज्ञापन
person going to Hisar Auto Market to buy auto parts for his vehicle was hit by car driver and injured
कार के बोनट पर गिरा घायल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हिसार ऑटो मार्केट में अपनी गाड़ी के ऑटो पार्ट लेने जा रहे एक व्यक्ति को कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर लगने से घायल बोनट पर गिरे रोहताश को चालक उसी हालत में 200 मीटर दूर तक ले गया। फिर कट मारकर उसे साइड में गिराकर फरार हो गया। इसकी वीडियो फुटेज भी वायरल हो रही है। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में मॉडल टाउन निवासी कार चालक प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




गांव कुलेरी निवासी सतबीर सिंह ने पुलिस को बयान देकर कहा कि वह 2 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे अपने बेटे अनिल कुमार के साथ ऑटो मार्केट में गाड़ी के पार्ट लेने गया था। दुकान नंबर 64 के सामने एक चालक लापरवाही से कार चलाता हुआ आया और उसे टक्कर मारी। जिससे वह बोनट पर जा गिरा। चालक करीब 200 मीटर तक कार को तेज स्पीड में दौड़ाता रहा। कुछ दूर जाकर चालक ने अपनी कार से कट मारा और जिसके बाद उसे नीचे गिरा कर भाग गया। बेटे ने उसे उठाया। दोनों ने कार चालक को पहचान लिया। कार को मॉडल टाउन का प्रदीप चला रहा था। बेटे ने उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में नामजद चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed