फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   People are planning to visit Udaipur, Agra, Amritsar, Vaishno Devi, Vrindavan in the new year.

Hisar News: नए साल में उदयपुर, आगरा, अमृतसर, वैष्णो देवी, वृंदावन घूमने का प्लान बना रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
People are planning to visit Udaipur, Agra, Amritsar, Vaishno Devi, Vrindavan in the new year.
हिसार। पुराना साल बीतने में पांच दिन शेष हैं। इस बार नया साल मनाने के लिए लोग उदयपुर, आगरा, अमृतसर, वैष्णो देवी, मथुरा, वृंदावन और जम्मु कश्मीर जाने का प्लान बना रहे हैं। इसके लिए दो से तीन दिन पहले बुकिंग की जा रही है। एक टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी पर रोजाना 30 से 35 सीट की बुकिंग की जा रही है। वहीं, रोडवेज की ओर से शिमला और आगरा के लिए बस चलाई जा रही है, जोकि मथुरा होकर जाती है। हालांकि इन बसों में अभी सीट को लेकर मारामारी नहीं है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के बाहर 8 से 10 टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी हैं। विजय बस सर्विस के कर्मचारी मंजीत ने बताया कि रोजाना बसों के लिए 30 से 35 सीट बुकिंग की जा रही हैं। इन बसों में सामान्य सीट से अपर और लोवर स्लीपर की सुविधा है, जोकि काफी आरामदायक है। इसी कारण लोग इन बसों में सफर करना बेहद पसंद करते हैं। हालांकि इन बसों का किराया भी काफी है।
विज्ञापन

- बसों में रूट का किराया
उदयपुर
सामान्य सीट : 1100 रुपये
स्लीपर : 1300 रुपये
लोवर स्लीपर : 1500 रुपये
-----------------------
जम्मू कश्मीर
सामान्य सीट : 900 रुपये
अपर स्लीपर : 1100 रुपये
लोवर स्लीपर : 1300 रुपये
-----------------------
मथुरा
सामान्य सीट : 750 रुपये
अपर स्लीपर : 1000 रुपये
लोवर स्लीपर : 1200 रुपये
-------------
अमृतसर
सामान्य सीट : 800 रुपये
अपर स्लीपर : 1000 रुपये
लोवर स्लीपर : 1200 रुपये
----------------------
अमृतसर और कटरा जा रही ट्रेन
हिसार से अमृतसर और कटरा के लिए सीधी ट्रेन है। कटरा के लिए प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1:40 बजे ट्रेन रवाना होती है। मगर इस ट्रेन में अभी स्लीपर से लेकर थर्ड एसी और सेकंड एसी की सीटें वेटिंग में चल रही हैं। इसी प्रकार अमृतसर के लिए एक ट्रेन रोजाना 12:05 बजे चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कटरा जाने वाली ट्रेन में वेटिंग
1 जनवरी
स्लीपर : 55
थर्ड एसी : 08
सेकंड एसी : 02
---------------------
8 जनवरी
स्लीपर : 28
थर्ड एसी : 04
सेकंड एसी : 06
---------------------
15 जनवरी
स्लीपर : 19
थर्ड एसी : 01
सेकंड एसी : 02
---------------------
22 जनवरी
स्लीपर : 23
थर्ड एसी : 02
सेकंड एसी : 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed