{"_id":"62bb496b69d49217aa005a8f","slug":"patient-upset-over-heat-in-civil-hospital-patient-admitted-in-ward-13-brought-cooler-from-home-hisar-news-hsr6353850199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में गर्मी से मरीज बेहाल, वार्ड-13 में भर्ती मरीज घर से ले आया कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में गर्मी से मरीज बेहाल, वार्ड-13 में भर्ती मरीज घर से ले आया कूलर
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के सामने बैठी बुजुर्ग महिला गोद में लिए बच्चे को गर्मी स?
- फोटो : Hisar
हिसार। गर्मी और उमस के बीच नागरिक अस्पताल के वार्डों में मरीजों को ठंडी हवा नहीं मिल रही है। वार्डों में लगे अधिकतर कूलर खराब पड़े हैं, जो चल रहे है उनमें पानी तक नहीं। ऐसे में गर्मी से निजात पाने के लिए मंगलवार को वार्ड-13 में भर्ती एक मरीज खुद का कूलर लेकर पहुंच गया। मरीज का कहना है कि यहां पर कोई सुविधा नहीं है। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जो कूलर खराब थे, उन्हें ठीक करवा दिया है।
44 डिग्री सेल्सियस तापमान में लोगों का जीना दूभर हो गया है। नागरिक अस्पताल के वार्डों में भर्ती होने वाले मरीजों को दर्द के अलावा गर्मी और उमस से भी लड़ना पड़ रहा है। कारण ये है कि वार्डों के अंदर लगे अधिकतर कूलर खराब पड़े हैं। कई बार बिजली का कट से परेशानी और अधिक बढ़ जाती है।
सातरोड कलां गांव के रहने वाले कृष्ण का कहना है कि सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। इसके चलते परिजन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने हालत को देखते हुए वार्ड-13 में भर्ती कर दिया। रात को गर्मी और उमस से बुरा हाल था। यहां पर लगे कूलर खराब पड़े हैं। जब इस बारे में यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि ये काफी दिनों से खराब पड़े हैं। गर्मी अधिक होने के कारण मंगलवार को घर से कूलर लेकर आना पड़ा।
विज्ञापन
कुछ कूलर खराब होने का मामला संज्ञान में आया था। जो कूलर खराब थे उन्हें ठीक करवा दिया है। - गोविंद गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल

हिसार। नागरिक अस्पताल में भर्ती युवक ने खुद लगाया कूलर।- फोटो : Hisar