{"_id":"6a763ced297069e36a056faa","slug":"path-cleared-for-the-construction-of-the-arut-gate-hisar-news-c-21-hsr1020-926179-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अरूट द्वार के निर्माण का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अरूट द्वार के निर्माण का रास्ता साफ
Sat, 08 Aug 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
हांसी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व विधायक विनोद भयाना के साथ उपस्थित समिति के सदस्य। समिति
हांसी। दिल्ली रोड से हांसी प्रवेश मार्ग पर बनने वाले सूर्यवंशी महाराजा अरूट द्वार के निर्माण स्थान को लेकर चल रहा विवाद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के हस्तक्षेप से सुलझ गया है। द्वार का निर्माण उसी स्थान पर किया जाएगा जिसके लिए सरकार पहले ही स्वीकृति दे चुकी है। दोनों समाजों के महापुरुषों के सम्मान और अलग-अलग पहचान को बनाए रखने के लिए द्वार को हांसी शहर की ओर थोड़ा स्थानांतरित किया जाएगा।
इस मामले में समाधान के लिए दोनों समाजों ने एक समिति भी गठित की थी और कई दौर की बैठकें भी हुईं थीं। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री के दिल्ली स्थित निवास पर विधायक विनोद भयाना की मौजूदगी में यादव समाज और पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों की बैठक में इस मामले पर सहमति बनी।
इससे पहले बैठक में विचार-विमर्श के बाद अंतिम निर्णय का अधिकार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर छोड़ा गया। उनके मार्गदर्शन में राव तुलाराम चौक और पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के नाम पर स्टेडियम के नामकरण को लेकर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
प्रतिनिधियों ने कहा कि सूर्यवंशी महाराजा अरूट द्वार और राव तुलाराम चौक एक-दूसरे के निकट प्रस्तावित हैं इसलिए दोनों स्मारकों की गरिमा और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
बैठक में पंजाबी समाज की ओर से विधायक विनोद भयाना, राहुल खुराना, अनिल चावला और तनुज खुराना उपस्थित रहे। यादव समाज की ओर से चंद्रभान यादव, हरेंद्र यादव, नरेश यादव और शहीद राव तुलाराम संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद रहे।