फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Passengers jostling at the bus stand

परिवहन : बस स्टैंड परिसर में बने गड्ढ़ों पर बसें खा रही हिचकोले

Sun, 26 Apr 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 26 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Passengers jostling at the bus stand
हिसार बस स्टैंड परिसर में बने गड्ढ़ों पर बसें खा रही हिचकोले।
हिसार। प्रदेश के सबसे बड़े रोडवेज डिपो में शामिल हिसार बस स्टैंड की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। बस स्टैंड के मुख्य द्वार से लेकर पीछे के गेट तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं जिनकी वजह से बसों के हिचकोले खाकर नट-बोल्ट ढीले हो रहे हैं और यात्रियों को सिर में चोटें भी आ रही हैं। इसके बावजूद रोडवेज महाप्रबंधक को कई बार शिकायत भेजे जाने के बावजूद सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं शुरू हो पाया है।
विज्ञापन

हिसार बस स्टैंड प्रदेश के प्रमुख बस स्टैंड्स में शामिल है जहां से रोजाना हिसार रोडवेज डिपो की 270 बसों सहित अन्य डिपो की करीब 400 बसों का आवागमन होता है। इस स्टैंड से रोजाना करीब 10 हजार यात्री विभिन्न गंतव्यों के लिए यात्रा करते हैं लेकिन मुख्य द्वार पर स्थित गहरे गड्ढों की वजह से बसों को प्रवेश करते समय जोर का झटका लगता है। इससे बसों के नट-बोल्ट ढीले हो रहे हैं जबकि बसों में बैठे यात्रियों के सिर भी चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

गड्ढों की समस्या मुख्य द्वार से लेकर बस स्टैंड के परिसर तक फैली हुई है। कई बार रोडवेज महाप्रबंधक को इस बारे में लिखित शिकायत भेजी जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। यात्रियों की भी लगातार शिकायतें आ रही हैं लेकिन बस स्टैंड के द्वार और परिसर में बने गड्ढों को भरा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में महाप्रबंधक को पत्र भेजकर अवगत कराया गया था, और अब फिर से एक रिमांइडर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन गड्ढों को भरवाने का प्रयास किया जाएगा।
- रघुबीर सिंह जेवरा, एसएस, रोडवेज डिपो हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed