फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Partial changes in the operation of several trains at enroute stations

Hisar News: कई ट्रेनों के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन में आंशिक परिवर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Partial changes in the operation of several trains at enroute stations
हिसार। रेेलवे द्वारा कई रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवहन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा 2 अक्तूबर से हिसार से प्रस्थान करेगी। उसके मार्ग के रतनगढ़ से बीकानेर के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04718, तिरुपति-हिसार 6 अक्तूबर से तिरुपति से अपने निर्धारित समय से प्रस्थान करेगी। वह सादुलपुर स्टेशन पर रात 08.35 बजे आगमन व रात 9 बजे प्रस्थान के स्थान परिवर्तित समय रात 8.40 बजे आगमन व 09.15 बजे प्रस्थान कर हिसार स्टेशन पर रात 10.25 बजे के स्थान पर रात 10.40 बजे आगमन करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा 2 अक्तूबर से हिसार से प्रस्थान करेगी। उसके मार्ग के नांगल मूंदी से दिल्ली के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा 3 अक्तूबर से बीकानेर से प्रस्थान करेगी। उसके मार्ग के बीकानेर से चूरू के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा 2 अक्तूबर से हरिद्वार से प्रस्थान करेगी। उसके मार्ग के रतनगढ़ से बीकानेर के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed