{"_id":"600c786b8ebc3e2e772bc7e7","slug":"parth-parent-and-other-close-road-in-hisar-hisar-news-rtk592272679","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्थ के परिजनों ने बस स्टैंड गेट के सामने सिरसा रोड साढ़े 6 घंटे की जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्थ के परिजनों ने बस स्टैंड गेट के सामने सिरसा रोड साढ़े 6 घंटे की जाम
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सात वर्षीय पार्थ के शव का पोस्टमार्टम होने से पहले ही परिजन शनिवार को बस स्टैंड गेट के बाहर सिरसा रोड पर बैठ गए और जाम लगा दिया। सुबह 11 बजे से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक परिजनों ने रोड जाम रखी। इस बीच शाम करीब साढे़ चार बजे पांच चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और विसरा मधुबन व अग्रोहा लैब में भेजा गया है। नागरिक अस्पताल और बस स्टैंड के बाहर पांच डीएसपी के नेतृत्व पुलिस बल तैनात रहा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मान आई हॉस्पिटल में आांख के भैंगेपन के ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया देने के बाद पार्थ की मौत हो गई थी।
जाम लगाकर धरना दे रहे परिजनों के बीच पहुंचे बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चे के पिता मोहित से फोन पर बात की। बच्चे के दादा सुभाष ने बताया कि सीएम ने आधे घंटे में मामले को हल करने और विधायक डॉ. कमल गुप्ता को मौके पर भेजने की बात कही, लेकिन शाम तक मामले का कोई हल नहीं निकल सका। इस बीच परिजनों के पास बरवाला से जजपा विधायक जोगीराम सिहाग के अलावा व्यापारी नेता बजरंग गर्ग, कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणधीर पनिहार, आम आदमी पार्टी के मनोज राठी भी पहुंचे।
आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तार पर अड़े परिजन
परिजनों ने सुबह पोस्टमार्ट से पहले ही जाम लगा दिया था। वे आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। शाम साढ़े 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद भी परिजन बस स्टैंड गेट के बाहर सड़क पर बैठे रहे और शव ले जाने से इनकार कर दिया। मौके पर एएसपी उपासना पहुंचीं और परिजनों को बताया कि डीवीआर चेक कर ली गई है। विसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने में समय लगेगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर परिजनों को करीब साढ़े 5 बजे शव उठाने के लिए राजी किया।
विज्ञापन
आज होगी बैठक
बच्चे के दादा सुभाष ने हाथ जोड़कर जाम हटाने को कहा, जिसके बाद जाम खोल दिया गया। उन्होंने सभी से रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में इस मामले को लेकर सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में पहुंचने की अपील की।

परिजनों के साथ धरने पर बैठे बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग।- फोटो : Hisar

बस स्टैंड के गेट के बाहर सड़क पर जाम लगाए बैठे मृतक पार्थ के परिजन।- फोटो : Hisar