{"_id":"69b1c0db61418ab9c40bece8","slug":"parks-will-be-judged-on-the-basis-of-beauty-applications-will-be-accepted-till-16th-hisar-news-c-21-hsr1020-826708-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सुंदरता की कसौटी पर परखे जाएंगे पार्क, 16 तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सुंदरता की कसौटी पर परखे जाएंगे पार्क, 16 तक होंगे आवेदन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम ने शहर के पार्कों की साफ-सफाई, देखरेख और सुंदरीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च तय की गई है। तीन श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले पार्कों को नगर निगम की ओर से सम्मान और प्रोत्साहन दिया जाएगा।
मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 283 पार्क हैं। इन पार्कों को तीन वर्गों में बांटा गया है जिसमें 30 बड़े, 60 मध्यम और 193 छोटे पार्क शामिल हाेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पार्कों की प्रबंधन समितियां या जिम्मेदार प्रतिनिधि आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद निगम की टीम पार्कों का निरीक्षण करेगी और साफ-सफाई, रख-रखाव और सुंदरीकरण के मानकों के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे किया जाएगा सर्वश्रेष्ठ पार्कों का चयन
मेयर प्रवीण पोपली ने आगे बताया कि पार्कों की साफ-सफाई, हरियाली, पौधों की देखभाल, सुविधाओं की उपलब्धता और सुंदरीकरण जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सर्वश्रेष्ठ पार्कों का चयन किया जाएगा। शहर के नागरिकों और पार्क समितियों से अपील की है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के पार्कों को स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।