Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Parking system of Municipal Corporation office deteriorated, watchman found sleeping on the bench

Hisar News: नगर निगम कार्यालय की बिगड़ी पार्किंग व्यवस्था, बेंच पर सोता मिला चौकीदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Parking system of Municipal Corporation office deteriorated, watchman found sleeping on the bench
हिसार। नगर निगम कार्यालय की पार्किंग व्यवस्था बिगड़ने पर अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें चौकीदार सोता हुआ मिला। इस पर चौकीदार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से निगम की पार्किंग व्यवस्था गड़बड़ाई हुई थी। मंगलवार को निगमायुक्त कार्यालय पहुंचे तो उन्हें अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिली। इस पर उन्होंने संयुक्त आयुक्त को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद संयुक्त आयुक्त ने पार्किंग व्यवस्था को औचक निरीक्षण किया तो वहां तैनात चौकीदार रोहतास बेंच पर सोता मिला। इस पर उसे चेतावनी भी दी गई। अगले दिन अधिकारियों ने दोबारा औचक निरीक्षण किया तो वह ड्यूटी से नदारद मिला। इस पर अधिकारियों ने उसकी जगह अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी। साथ ही उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिख दिया गया। इसके अलावा रात में तैनात चौकीदार को गंभीरता से अपनी ड्यूटी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र शाखा में भिड़े दो कर्मचारी
वीरवार शाम करीब 4 बजे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के दो कर्मचारी आपस में भिड़ गए। एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी पर एक रजिस्टर का पेज फाड़ने का आरोप लगाया और उसे ठीक करने को कहा। मगर, दूसरे कर्मचारी ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस दौरान दोनों कर्मचारी एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। इस कारण से परेशान होकर एक महिला कर्मचारी अपनी सीट से उठकर शाखा से बाहर आ गई। इसी बीच सहायक सुरेंद्र वर्मा वहां पहुंचे और मामले को शांत करवाया। उनके समझाने के बाद उक्त कर्मचारी ने रजिस्टर के फटे पेज को ठीक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गबन मामले में एएसआई कमल की हुई व्यक्तिगत सुनवाई
उधर, गबन मामले में एएसआई कमल की निगमायुक्त प्रदीप दहिया के समक्ष व्यक्तिगत सुनवाई हुई। इस दौरान मौके पर संयुक्त आयुक्त व एसएओ भी मौजूद रहे। एएसआई कमल ने उच्चाधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा। हालांकि अधिकारी उसके जवाब से संतुष्ट नहीं है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया की मानें तो अब एएसआई को 15 दिन का नोटिस देकर हटाया जाएगा। बता दें कि एएसआई पर 1090 रुपये के गबन व दो जी-8 गायब करने का आरोप था, जो जांच में सही पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed