फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Park will be made in the name of Chaudhary Devi Lal in HUDA sector: Dushyant Chautala

हुडा सेक्टर में चौधरी देवीलाल के नाम से बनाया जाएगा पार्क: दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Park will be made in the name of Chaudhary Devi Lal in HUDA sector: Dushyant Chautala
चरखी दादरी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल जैसा युग पुरुष कभी-कभी पैदा होता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम ऐसे युग पुरुष की छत्रछाया में रहे हैं। दादरी के हुडा सेक्टर में 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर रैली का आयोजन किया जाएगा और उस दौरान दिवंगत नेता की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। इस रैली को जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला मंगलवार को मेजबान चौक के समीप जजपा कार्यालय में आयोजित हुए जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि दादरी में देवीलाल की 109वीं जयंती 25 सितंबर को धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस दिन दादरी शहर के हुडा सेक्टर में पूर्व उपप्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा और उन्हीं के नाम से पार्क की स्थापना होगी।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने अपने सार्वजनिक जीवन में जो मुकाम हासिल किया, वह किसी-किसी नेता को ही नसीब होता है। समाज के किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, बुजुर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर जैसे हर वर्ग के लिए देवीलाल ने अपने शासनकाल में जनकल्याणकारी नीतियों को लागू करवाया। उनका स्पष्ट कथन था कि लोकराज लोकलाज से चलता है। अपने इसी नारे को चरितार्थ करते हुए देवीलाल ने काम के बदले अनाज योजना को शुरू किया, जो आज मनरेगा का प्रारूप बन चुकी है। उन्होंने ही बुजुर्गों के लिए पेंशन की शुरूआत करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री व जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सांगवान ने कहा कि चौधरी देवीलाल त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने प्रधानमंत्री पद भी ठुकरा दिया था। पूर्व विधायक एवं हरियाणा आवास बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फौगाट ने कहा कि दादरी में देवीलाल की प्रतिमा का स्थापित होना गर्व की बात है। जजपा जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका ने कहा कि 25 तारीख की रैली के लिए दोनों हलकों को जोन में बांटकर ड्यूटी लगा दी गई है।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर राजेंद्र लितानी, संजीव मंदौला, राजेश फौगाट, राजेश सांगवान, मनफूल शर्मा, ऋषिपाल उमरवास, ओमपाल चौबारला, लक्ष्मी बलौदा, सूरज बेनिवाल, एडवोकेट रविंद्र चरखी, ओमधारा श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed