{"_id":"571fbd364f1c1b6907a91ab7","slug":"park-competition-park-competition-hisar-hisar-park-competition-municipal-council-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माता मंदिर पार्क को दूसरी बार सबसे सुंदर पार्क का पुरस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माता मंदिर पार्क को दूसरी बार सबसे सुंदर पार्क का पुरस्कार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
पार्क
- फोटो : demo
एमसी डीसी कॉलोनी का भारत माता मंदिर पार्क दूसरी बार भी नगर निगम के पार्क कंपीटिशन में सबसे सुदंर की श्रेणी में आया है। नगर निगम ने इसे प्रथम पुरस्कार दिया है। यह लगातार दूसरी बार शहर का सबसे सुदंर पार्क की श्रेणी में आया है। इसके अलावा सकेंड इनाम प्रति नगर पार्क को मिला। तीसरा इनाम सुभाष पार्क मॉडल टाउन, पहलवान पार्क प्रेम नगर, दयानंद ऋषि विहार पार्क ऋषि विहार कॉलोनी के पार्क को दिया गया है। इसके अलावा 12 पार्कों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए हैं। ये पार्क भी समितियों ने अच्छे मेनटेन किए हुए हैं। सांत्वना पुरस्कार पाने वाली पार्क समितियों को 50-50 हजार रुपये इनाम स्वरूप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
फर्स्ट आने वाले पार्क को मिलेंगे दो लाख
नगर निगम एक्सईएन रामजीलाल ने बताया कि फर्स्ट आने वाले पार्क को दो लाख रुपये का इनाम मिलेगा। यह पैसा पार्क के डेवलेपमेंट में खर्च होगा। पार्क समिति इसे अपनी सहमति से पार्क के विकास में खर्च करवा सकती है। इसके अलावा सकेंड प्राइज डेढ़ लाख रुपये का है तथा थर्ड प्राइज 1 लाख रुपये का है।
विज्ञापन
12 सांत्वना पुरस्कार
1.मुलतानी चौक पार्क।
2 सेंट्रल पार्क मॉडल टाउन।
3 गवर्नमेंट कॉलोनी में कैंची चौक।
4 सूरजमल एन्कलेव पार्क।
5 नंदनवन कानन वन पार्क
6 कृष्ण महता पार्क
7 भगवत पार्क
8 नारायण तिकोना पार्क
9 इंद्रप्रस्थ पार्क
10 स्वामीदयानंद पार्क
11 त्रिकोना पार्क अग्रसेन कॉलोनी
12 मंदिर वाला पार्क डिफेंस कॉलोनी
7 अप्रैल को किया था ज्यूरी ने निरीक्षण
पार्क कंपीटिशन को लेकर नगर निगम अधिकारियों, हुडा के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारी, मेयर ने शहर के अलग अलग पार्कों का निरीक्षण किया था। करीब 46 पार्क निगम ने समितियों को सौंपे हुए हैं। ज्यूरी ने आखिर 20 दिन बाद निगम ने रिजेल्ट घोषित किया है।
विज्ञापन