फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   panchayt map hisar, map aap hisar, Hisar

पंचायतों के डिजिटल मैप के लिए मोबाइल एप लांच करेगा हरसैक

Mon, 17 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 17 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
panchayt  map hisar, map aap hisar, Hisar
थ्री डी मैपिंग - फोटो : Demo Pic

प्रदेश की हर पंचायतों का अब डिजिटल मैप प्लान बनेगा। इसके लिए सोमवार को हरियाणा स्पेस अप्लीकेशन सेंटर मोबाइल एप लांच करेगा। गांव के सरपंचों को इस तकनीक से जोड़ा जाएगा। जनप्रतिनिधि अपने गांव की पूरी डिटेल इसमें देख पाएंगे।

विज्ञापन

हरियाणा स्पेस अप्लीकेशन सेंटर ने इंपायर पंचायती राज इंस्टीट्यूशन स्पेशल प्लानिंग के तहत प्रदेश के करीब 6700 गांवों के डिजिटल मैप तैयार किए हैं। इन गांव में उपलब्ध सुविधाओं को मैप के साथ अटैच किया जाएगा। इसके लिए हरसेक की ओर से एक मोबाइल एप तैयार किया गया है। यह मोबाइल एप सभी जनप्रतिनिधियों को दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि मौके पर जाकर अपने एप के जरिए क्लिक करेंगे। जिससे डिजिटल मैप में उस स्थान की जीपीएस लोकेेशन के साथ पूरी डिटेल अटैच हो जाएगी। इसके बाद गांव का मैप खोलेंगे तो पूरी जानकारी मैप में होगी। जिसमें पता चल सकेगा कि कहां पर स्कूल, कहां अस्पताल, कहां जोहड़, कच्चा रास्ता, कहां पोस्ट ऑफिस है। ऐसा होने पर हर गांव की जानकारी हरसैक के डाटा सेंटर में उपलब्ध हो जाएगी। भविष्य में किसी भी तरह की प्लानिंग करने के लिए इस मैप का सहारा लिया जाएगा। डिजिटल मैप के जरिए बेहतर तरीके से योजनाएं बनाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी निखिल गजराज सोमवार को हरसैक में इस मोबाइल एप को लांच करेंगे। हरसैक के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. आरएस हुड्डा ने बताया कि इस मौके पर जिला परिषद के चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहडवा अध्यक्षता करेंगे। समारोह में डीडीपीओ, बीडीपीओ, पंचायत विकास के एक्सईन, एसडीओ सहित अन्य अधिकारी हिस्सा लेंगे।


हिसार से होगी प्रोजेक्ट की शुरुआत
डिजिटल पंचायत के लिए तैयार किए गए मोबाइल एप को हिसार जिले में प्रोजेक्ट के तौर पर अपनाया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों को मोबाइल एप डाउनलोड करने से उसमें जानकारी अटैच करने तक की पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी। युवा व पढे़ लिखे जनप्रतिनिधि होने के कारण इस काम में अधिक दिक्कत आने की संभावना नहीं मानी जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed