फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Panchayati panel will be fielded in the election of Jat Education Society

Hisar News: जाट एजुकेशन सोसायटी के चुनाव में पंचायती पैनल उतारेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Panchayati panel will be fielded in the election of Jat Education Society
जाट समाज के लोग जाट एजुकेशन सोसायटी के चुनाव को लेकर बैठक करते हुए
हिसार। जाट समाज के प्रबुद्ध लोगों की बैठक बुधवार को पूर्व मंत्री कंवल सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जाट एजुकेशन सोसायटी के चुनाव को लेकर पैनल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि एजुकेशन सोसायटी में राजनीति हस्तक्षेप खत्म करने के लिए गैर राजनीतिक लोगों को चुनाव में आगे लाया जाएगा। पंचायती उम्मीदवारों का पैनल चुनाव में उतारा जाएगा।
विज्ञापन




जाट एजुकेशन सोसायटी के चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर 7 मार्च को कॉलेजियम की लिस्ट जारी की जाएगी। 10 मार्च को नामांकन भरे जाएंगे। 26 मार्च को 297 कॉलेजियम अपने वोट का उपयोग कर प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों को चुनेंगे। बुधवार को जाट समाज के लोगों की बैठक पूर्व मंत्री कंवल सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व मंडल आयुक्त युद्धवीर सिंह ख्यालिया, पूर्व कुलपति केएस खोखर, सूबे सिंह आर्य, धर्मबीर गोयत, भूपेंद्र सिंह दूहन, केएल रिण्वा, बलराज, कुलबीर दूहन, योगेश सिहाग, डॉ. रमेश पूनिया, आरएस पानू, विजेंद्र हुड्डा, राजेंद्र लांबा, दलीप सिंह खरब, एडवोकेट राजकूपर बामल सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन




बैठक में फैसला लिया गया कि जाट एजुकेशन संस्था में पिछले लंबे समय से राजनीति हस्तक्षेप अधिक होने के कारण यहां शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संस्था विकास के बजाय निरंतर पिछड़ रही है। संस्था में सुशिक्षित, सकारात्मक लोगों को आगे लाया जाएगा। पंचायती उम्मीदवारों का पैनल उतारा जाएगा। उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला पूर्व मंत्री कंवल सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








यह रहेगा चुनाव शेड्यूल



कॉलेजियम सदस्यों की सूची जारी होगी- 7 मार्च



नामांकन 10 मार्च 10 से 3 बजे



नामांकन की जांच 10 मार्च 3 बजे से



नामांकनों की सूची 10 मार्च 5 बजे



नामांकन वापसी 13 मार्च 11 से 2 बजे



चुनाव चिन्ह वितरण 14 मार्च



मतदान 26 मार्च सुबह 9 से शाम 4 बजे तक



मतगणना 26 मार्च शाम 4 बजे से







कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव 5 को



कॉलेजियम के पांच पदों के लिए नामांकन मांगे गए थे। जिसमें तीन पर सर्वसम्मति से चुनाव हो चुका है। दो कॉलेजियम सदस्यों के लिए 5 मार्च को मतदान होगा। सीआर लॉ कॉलेज परिसर में रविवार 5 मार्च को सुबह 9 बजे से मतदान शुरू होगा। इसी दिन शाम चार बजे मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed