{"_id":"47d41491fc12f6185c05f2c8aad93d9c","slug":"panchayat-election-preeti-become-sarpanch-in-khandakheri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट बाहुल्य वाले वित्तमंत्री कैप्टन के गांव में प्रीति को मिली चौधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट बाहुल्य वाले वित्तमंत्री कैप्टन के गांव में प्रीति को मिली चौधर
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती चुनाव के दूसरे चरण में खांडाखेड़ी के ग्रामीणों ने
विज्ञापन
प्रीति शर्मा को सरपंच चुन लिया। उन्होंने कड़े मुकाबले में गिना देवी को
138 वोटों से मात दी।
इस पंचायती चुनाव में कैप्टन अभिमन्यु के परिवार ने दूरी बनाए रखी। वो वोट डालने के लिए अपने पैतृक गांव भी नहीं पहुंचे। ग्रामीण सारा दिन वित्त मंत्री के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे रहे।
गांव खांडाखेड़ी में 5 हजार 714 मतदाता हैं। गांव में कुल 20 वार्ड हैं और चुनाव के लिए 12 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। चुनाव में सरपंच पद के लिए 8 उम्मीदवार थे।
इनमें सुनीता देवी, गेजो देवी, प्रीति, सुमन, कृष्णा, गिना, अनीता व पूर्व सरपंच राममेहर की पत्नी राजबाला चुनाव मैदान में थीं।
कड़े चुनावी मुकाबले में प्रीति शर्मा ने सभी उम्मीदवारों को पछाड़कर 238 वोटों से जीत हासिल कर वित्त मंत्री के गांव की चौधर अपने हाथों में ली।
नव निर्वाचित सरपंच का यह कहना : नव निर्वाचित सरपंच प्रीति शर्मा ने बताया कि वो अपने गांव को विकास के मामले में काफी दूर तक ले जाना चाहती है। गांव का विकास शहर की तर्ज पर करवाएंगी। सभी को साथ लेकर विकास करेंगी।