{"_id":"5cc19c2c7d2565a31f064583ad30cefe","slug":"pakistans-hacker-hack-the-website-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी हैकर ने प्लेसमेंट एजेंसी की वेबसाइट की हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी हैकर ने प्लेसमेंट एजेंसी की वेबसाइट की हैक
हिसार।
Updated Sat, 27 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप चौक के पास नीलकंठ मार्केट की पहली मंजिल पर स्थित जस्ट जॉब प्लेसमेंट एजेंसी की वेबसाइट एक पाकिस्तानी हैकर ने हैक कर ली है।
विज्ञापन
हैकर ने वेबसाइट पर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाली बातें पोस्ट की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह समेत पांच लोगों की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर पोस्ट कर युद्ध के उकसावे की बातें लिखी गईं हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक केएस सिंधु वीरवार रात कार्यालय को लॉक कर गए थे। वह शुक्रवार सुबह लौटे तो पता चला कि वेबसाइट हैक हो चुकी है। उन्होंने चेक किया तो चांद-सितारे के लोगो वाली तस्वीर पोस्ट हुई मिली और अंग्रेजी में लिखा था कि हैक्ड बाई जालिम टीम लीट्स।
विज्ञापन
आईएसआई की तारीफ की
हैकर ने अंग्रेजी भाषा में टिप्पणी करते हुए लिखा गया है कि यदि तुमने बॉर्डर पार करने की कोशिश की और पाकिस्तान पर अटैक की बात सोची तो ठीक नहीं होगा। आओ और कोशिश करो, हम इंतजार कर रहे हैं। हम आपकी फौज को खत्म कर देंगे, जैसे रूस की खत्म कर दी।
तुम्हारी रॉ और सीबीआई, हमारी प्यारी आईएसआई के सामने कुछ नहीं हैं। आईएसआई आज दुनिया की नंबर वन इंटेलीजेंस एजेंसी है। गौरी, बाबर और अब्दली मिसाइलों को भूल गए क्या, अटैक करने से पहले ध्यान रखना। उसमें इंडियन आर्मी और मीडिया पर भी गलत टिप्पणी की गई है।
कई नेताओं की आपत्तिजनक फोटो की पोस्ट
हैकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की आपत्तिजनक फोटो बनाकर पोस्ट की हैं।
हैकर जालिम ने खुद समेत अपने 11 साथियों के नाम पोस्ट किए हैं। एजेंसी संचालक केएस सिंधु ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वेबसाइट हैक होने की शिकायत मिली है। पुलिस के साइबर सेल से इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यदि गड़बड़ी पाई गई तो केस दर्ज किया जाएगा।
- पवन कुमार इंचार्ज, अर्बन एस्टेट चौकी