फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Overlooked... the city's small government sat on strike

Hisar News: अनदेखी... शहर की छोटी सरकार धरने पर बैठी

Fri, 09 Jun 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 09 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Overlooked... the city's small government sat on strike
बरवाला। नगर पालिका कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे नगर पार्षद। 
बरवाला। नगर पालिका के चेयरमैन रमेश बैटरीवाला शुक्रवार को नगर पार्षदों सहित नगर पालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे चेयरमैन व पार्षदों का कहना है कि शहर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा मनमानी की जा रही है। नित नए फरमान जारी किए जा रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। सरकार सुध ले रही न ही अधिकारी उनकी सुनते हैं। इस कारण उन्हें नागरिकों के रोष का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले भी नगर पालिका चेयरमैन रमेश बैटरीवाला, पार्षदों के हस्ताक्षर युक्त एक मांगपत्र निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को भी सौंप चुके हैं, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में परेशान शहर के नुमाइंदों ने नगर पालिका कार्यालय के समक्ष धरना लगाने का निर्णय लिया व शुक्रवार को नपा कार्यालय के सामने डेरा डाल दिया। पार्षदों का कहना है कि जिन लोगों ने उन्हें चुना है वो उनसे विकास कार्यों व अन्य समस्याओं के समाधान के संबंध में जवाब मांगते हैं।
विज्ञापन

ई-टेंडरिंग को समाप्त किया जाए

शहर में कुल 19 वार्डों में से 15 वार्डों को अधिकारियों ने अवैध बता दिया है। पंचायत के बाद से लगातार शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य लगातार होते आ रहे हैं। ऐसे में अवैध वार्डों को वैध कर उनमें विकास कार्य करवाए जाएं। नगर पालिका के तहत आने वाली सभी प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त किया जाए। जिनकी आईडी नहीं बनाई गई है, उनकी आईडी बनाई जाए। ई-टेंडरिंग को समाप्त किया जाए। पार्षदों ने जो एजेंडे नगरपालिका की हाउस की बैठक में दिए हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत पुराने काबिज लोगों को उनका मालिकाना हक दिया जाए। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। शहर की सफाई का टेंडर फिर लगाया जाए। मेन रोड पर सीवर लाइन डालने का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है, जिसने शहर की व्यवस्था को चौपट कर दिया है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा चल रहे कार्य को जल्द पूरा करवाया जाए। नगर पालिका सचिव द्वारा दुकानदारों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed