फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Orders to investigate accidents on National Highway, action will be taken if negligence is found

Hisar News: नेशनल हाईवे पर हुए हादसों की जांच के आदेश, लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Orders to investigate accidents on National Highway, action will be taken if negligence is found
हिसार। डीसी उत्तम सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई 2 सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटनाओं की पीछे अधिकारियों की लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अधिकारी अपने रवैये में सुधार कर लें।
विज्ञापन

सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि इस बैठक का मकसद दुर्घटना संभावित कारणों की पहचान करना उन्हें संबंधित विभागों को भेजना है। जिसे विभागों के जरिये दुरुस्त किया जा सके। यदि इसके बावजूद भी अधिकारी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन नहीं करते हैं तो वे दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हैं। अधिकारियों ने बताया कि सितंबर माह के दौरान हिसार पुलिस जिला एरिया में 41 व हांसी में 12 गंभीर सड़क दुर्घटना हुई हैं। इनमें हिसार जिले में 9 और हांसी में 6 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन

अधिकारियों को जरूरी कदम उठाते हुए ई-चालान व मोबाइल एप की सहायता से ओवर स्पीड, बिना हेल्मेट, ट्रिपल सवारी व बिना सीट बेल्ट वाले चालकों के चालान करने के निर्देश दिए। हाईवे पर होटलों एवं ढाबों और एनएच-9 पर बने अवैध कट को बंद करने के साथ-साथ सड़कों एवं पुलों पर उचित लाइट की व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांसी में सड़क निर्माण के मामले की होगी जांच
हांसी में सड़कों की खराब हालात की शिकायतों के मद्देनजर उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि हांसी नगर परिषद के की ओर से पिछले चार महीनों में सड़कों की मरम्मत कार्यों की जांच की जाए। यह पता लगाया जाए कि क्या वास्तव में सड़कों की मरम्मत का कार्य किया गया है या नहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिसार में तेज वाहन चलाने वाले 827 वाहन चालकों के चालान किए गए जबकि हांसी में केवल 118 चालान ही किए गए। डीसी ने कहा कि हांसी में भी चालान की संख्या बढ़ाई जाए।

अवैध खनन कार्य पर लगाएंगे अंकुश
उन्होंने अवैध खनन पर अंकुश लगाने और संलिप्त पाए जाने वाले वाहनों को जब्त करने के लिए खनन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त टीम गठित करके प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) एवं चालान करने की हिदायत दी। संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल स्थापित करके जरूरी कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। अनाधिकृत कॉलोनियों एवं अवैध निर्माण कार्यों के आंकड़ों की समीक्षा की करते हुए विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed