फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   operation of black fungus patient

20 मरीजों के जबड़ों के हो चुके ऑपरेशन, 20 बाकी

Mon, 14 Jun 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
operation of black fungus patient
हिसार। जिले के कोविड-19 घोषित अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनिवाल के निर्देशन में करीब 20 मरीजों के जबड़ों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। अभी भी 20 मरीजों के जबड़ों के ऑपरेशन होना बाकी है। ओरल सर्जन के अनुसार इनमें से अधिकतर मरीजों के जबड़े निकाले जा सकते हैं। इसके अलावा वॉलंटियर डॉ. कन्नू प्रिया और मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग की टीम सहयोग कर रही है।
विज्ञापन

सप्ताहभर पहले केवल 15 मरीजों के जबड़ों में फंगस फैली थी। मगर अब और भी आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हालांकि, म्यूकरमाइकोसिस वार्ड में दाखिल 90 फीसदी मरीजों के जबड़ों की चिकित्सकों द्वारा सफाई की जा रही है और इंजेक्शन भी दिए जा रहे हैं। मगर अभी भी फंगस नहीं रुक रही है। चिकित्सकों की मानें तो दवा के अभाव में मरीजों में फंगस अधिक फैलती जा रही है। इसलिए उन्हें मजबूरी में जबड़े निकालने पड़ रहे हैं। इस बीच कई बार कुछ मरीजों के दांत भी निकाले जा रहे हैं। अब पिछले तीन दिनों से अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा आ रही है, जिससे मरीजों को जरूरत के मुताबिक इंजेक्शन लग रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को हुए सात ऑपरेशन
मेडिकल कॉलेज में ओरल सर्जन की टीम ने रविवार को तीन मरीजों के जबड़ों के ऑपरेशन किए। इनमें से दो मरीजों के जबड़े निकाले और एक के जबड़े की फंगस निकालकर सफाई की। इसके अलावा नेत्र रोग, ईएनटी विभाग की टीम ने आंखों व नाक के कुल सात सफल ऑपरेशन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 नए मामले पहुंचे, तीन को छुट्टी
रविवार को मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 10 नए मामले पहुंचे। राहत यह रही कि रविवार को कोई भी ब्लैक फंगस के कारण मौत नहीं हुई। फिलहाल अस्पताल के म्यूकरमाइकोसिस वार्ड में 81 मरीज दाखिल हैं। इनमें से दो मरीज संदिग्ध है, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। तीन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया है। हालांकि इन मरीजों का करीब तीन महीने तक लंबा इलाज चलेगा और नियमित समय पर इन्हें चिकित्सक से जांच करवाकर राय लेनी होगी।

ब्लैक फंगस की स्थिति
अब तक कुल केस - 248
कुल मौत - 63
कुल ऑपरेशन - 186
मरीजों के जबड़े निकाले गए - 12
मरीजों की आंखें निकाली गई - 8
अब तक स्वस्थ - 41
दो मरीजों के जबड़े निकाले
रविवार को जबड़े वाले तीनों ऑपरेशन बड़े थे। इसलिए दो मरीजों के जबड़े निकाले गए है, क्योंकि दोनों में फंगस काफी फैली हुई थी। लगभग 20 मरीज और हैं, जिनके जबड़ों के ऑपरेशन करना बाकी है। इसके अलावा आंखों व नाक के दो ऑपरेशन हुए हैं। रविवार को म्यूकरमाइकोसिस के 10 नए मरीज आए हैं।
-डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed