{"_id":"68d441619b1c89a591012819","slug":"only-ten-days-water-supply-in-waterworks-cuts-from-today-hisar-news-c-21-hsr1005-716762-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जलघरों में दस दिन का ही पानी... आज से कटाैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जलघरों में दस दिन का ही पानी... आज से कटाैती
विज्ञापन
तोशाम रोड जलघर में बचा कम पानी।
हिसार। शहर में पेयजल संकट छा गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सेक्टरों में वीरवार से पेयजल कटौती लागू की जाएगी। हालात यह हैं कि शहर के सभी जलघरों में अब 4 से 10 दिन का पानी ही बचा है। इस संकट से निपटने के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागों के साथ बुधवार को बैठक की और योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उपायुक्त वीरवार को भी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
करीब एक माह पहले नहरों में पानी आया था। एचएसवीपी व जनस्वास्थ्य विभाग ने अपने-अपने जलघर भर लिए थे। इसके बाद से नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया। वहीं खेतों में भरे पानी को नहरों में डालना शुरू कर दिया गया। चूंकि यह पानी काफी गंदा है, इसलिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। नतीजतन अब जलघरों में पानी काफी कम बचा है।
सेक्टरों में ऐसे की जाएगी पेयजल आपूर्ति
तोशाम रोड जलघर में 7 दिन का ही पानी बचा है। यहां से सेक्टर 9-11, 16-17, 13, 13 पार्ट-2, 15, पीएलए, अर्बन एस्टेट-2 व विद्युत नगर को पानी सप्लाई होती है। इनमें से कुछ सेक्टरों में दिन में दो बार 1-1 घंटे पानी सप्लाई होता है, जबकि कुछ क्षेत्रों में दिन में एक बार 4 घंटे के लिए पानी दिया जाता है। मगर वीरवार से दो बार सप्लाई वाले एरिया में केवल एक बार ही सप्लाई दी जाएगी और एक बार सप्लाई वाले सेक्टरों में एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा। इस जलघर से प्रतिदिन 15 एमएलडी पानी सप्लाई होता है। सेक्टर 1-4 के जलघर में अभी पर्याप्त पानी है, इसलिए वहां किसी तरह की कटौती नहीं होगी। सिरसा रोड जलघर में भी 10 दिन का पानी बचा है, इसलिए वहां भी अभी कटौती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
आजाद नगर जलघर में मात्र 4 दिन का पानी बचा
जनस्वास्थ्य विभाग के आजाद नगर जलघर में सिर्फ 4 दिन का पानी बचा है। अधिकारियों के अनुसार, उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर फैसला लिया जाएगा। विभाग के कैमरी रोड और महावीर कॉलोनी जलघर में 7-7 दिन तथा स्काडा और सातरोड जलघर में 10-10 दिन का पानी स्टोर है। अभी इन जलघरों से जुड़े क्षेत्रों में कटौती नहीं की जाएगी। हालांकि हालात बिगड़ने पर कटौती संभव है।
संभावित फैसले
फिलहाल कई जगहों पर खेतों का भरा पानी नहरों में डाला जा रहा है। इसे जल्द बंद करवाकर नहरों में साफ पानी छोड़े जाने की मांग की जाएगी। हालांकि इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा, अभी स्पष्ट नहीं है। उपायुक्त ने वीरवार को भी बैठक बुलाई है, जिसमें समस्या से निपटने पर चर्चा होगी।
आजाद नगर जलघर में 4 दिन का पानी बचा हुआ है। नहर में गंदा पानी चल रहा है जिसे जलघर में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इस बारे में आला अधिकारियों के साथ बैठक कर कोई फैसला लिया जाएगा।
- विजयपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
इस मामले में उपायुक्त के साथ बैठक हुई थी। वीरवार से तोशाम रोड जलघर से जुड़े सेक्टरों में पेयजल कटौती की जाएगी। जब तक नहरों में साफ पानी नहीं आता, तब तक यह कटौती जारी रहेगी। सेक्टरवासियों से अपील है कि पानी की बर्बादी न करें।
- भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी।
अभी जलघरों में 7 से 10 दिन का पानी है। फिलहाल पानी सप्लाई की कमी नहीं की जाएगी। अभी थोड़ा इंतजार करेंगे।
- आदर्श सिंगला, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।