फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Only 7 out of 20 state presidents of Haryana Congress could complete the term

हरियाणा: कांग्रेस के 20 में से केवल 7 प्रदेशाध्यक्ष ही कार्यकाल पूरा कर पाए, सबसे लंबे समय तक रहे फूलचंद मुलाना

Fri, 29 Apr 2022 03:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह सुरेंद्र दलाल, अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
सुरेंद्र दलाल, अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 03:12 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। वहीं आज तक सबसे लंबे समय तक प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना रहे हैं।  सबसे छोटा तीन महीने का कार्यकाल पंडित भगवत दयाल शर्मा का रहा है।

विज्ञापन
Only 7 out of 20 state presidents of Haryana Congress could complete the term
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस की पहली महिला प्रदेशाध्यक्ष अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। कांग्रेस के अब तक कुल 20 प्रदेशाध्यक्ष बन चुके हैं। जिसमें केवल 7 ही अपना कार्यकाल पूरा कर सके। सबसे लंबे समय तक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बने रहने का रिकॉर्ड फूलचंद मुलाना के नाम है। वह लगातार साढ़े छह साल अध्यक्ष रहे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का सबसे छोटा कार्यकाल पंडित भगवत दयाल शर्मा का था। वह केवल तीन महीने प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहे।

विज्ञापन

 
वर्ष 1966 से 2022 तक 56 साल के कार्यकाल में उदयभान 21वें प्रदेशाध्यक्ष बने हैं। इन 21 अध्यक्ष में केवल एक बार महिला को प्रदेशाध्यक्ष बनने का मौका मिला। 20वीं अध्यक्ष कुमारी सैलजा अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। चौधरी बीरेंद्र सिंह, सरदार हरपाल सिंह, चौधरी सुलतान सिंह दो-दो बार प्रदेशाध्यक्ष रहे।
विज्ञापन


वर्ष 1977 से 1980 के तीन साल के कार्यकाल में पांच बार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बदले। सबसे लंबे समय तक लगातार प्रदेशाध्यक्ष बने रहने वाले व्यक्ति फूलचंद मुलाना हैं। वह लगातार साढ़े छह साल तक प्रदेश अध्यक्ष बने रहे। डॉ. अशोक तंवर पांच साल सात महीने प्रदेशाध्यक्ष रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पांच साल पांच महीने अध्यक्ष बने। धर्मपाल मलिक, राव निहाल सिंह करीब पांच साल, चौधरी भजनलाल करीब चार साल अध्यक्ष के पद पर काबिज रहे। कुमारी सैलजा के पिता भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद पर अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके थे। बता दें कांग्रेस के संविधान के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष पद का कार्यकाल तीन साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल 
क्रमांक    नाम    कब से     कब तक 

1 पंडित भवत दयाल शर्मा    4-8-1966     16-11--1966
2 रामकिशन गुप्ता    19-11-1966    9-11--1969
3 रामचंद्र मित्तल    2-1-1970    10-12--1972
4 राव निहाल सिंह    11-12-1972    04-07--1977
5 चौधरी रणबीर सिंह    05-07-1977    01-01--1978
6 चौधरी सुलतान सिंह    8-11-1978    02-11--1979
7 चौधरी दलबीर सिंह    3-11-1979     10--06-1980
8 सरदार हरपाल सिंह    17-09-1980    10-06--1982
9 चौधरी सुलतान सिंह    11-06-1982    08--10-1985
10 चौधरी बीरेंद्र सिंह    9-10-1985    19-04--1986
11 सरदार हरपाल सिंह    14-05-1986    07-09--1987
12 बलबीर पाल शाह    08-09-1987    06-02--1989
13 शमशेर सिह सुरजेवाला    07-02-1989    30-09--1990
14 चौधरी बीरेंद्र सिंह    01-10-1990    10-04--1992
15 चौधरी धर्मपाल मलिक    11-04-1992    27-02--1997
16 चौधरी भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा    29-02-1997    31-07--2002
17 चौधरी भजनलाल     01-08-2002    02-07--2006
18 चौधरी फूलचंद मुलाना    27-08-2007    10-02--2014
19 डॉ. अशोक तंवर    14-02--2014    04--09--2019 
20 कुमारी सैलजा    04--09-2019    27-04--2022
21 उदयभान    27-04-2022    

दो पीढ़ियों को मिला अध्यक्ष पद
वर्ष 1977 में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद चौधरी रणबीर सिंह ने संभाला। 20 साल बाद उनके बेटे भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेशाध्यक्ष बने। वर्ष 1979 में चौधरी दलबीर सिंह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बने उसके 20 साल बाद उनकी बेटी कुमारी सैलजा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर काबिज हुई।

हिसार से तीन अध्यक्ष बन चुके...
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद सबसे लंबे समय तक सोनीपत, पानीपत, अंबाला, रोहतक, पानीपत, जींद और सिरसा जिले के पास रहा। अहीरवाल से कांग्रेस का केवल एक प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। हिसार जिले से कांग्रेस के तीन प्रदेशाध्यक्ष बन चुके हैं, जिनमें चौधरी दलबीर सिंह, चौधरी भजनलाल, कुमारी सैलजा शामिल हैं। 


तीन प्रदेशाध्यक्ष बने सीएम ...
कांग्रेस के 20 प्रदेशाध्यक्ष में तीन प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने, जिनमें सबसे पहले पंडित भगवत दयाल शर्मा शर्मा सीएम बने। उसके बाद चौधरी भजनलाल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
इसके बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed