फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Online applications for Super-100 start today, the entrance exam will be on July 14

Hisar News: सुपर-100 के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 14 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

Thu, 09 Jul 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 09 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Online applications for Super-100 start today, the entrance exam will be on July 14
हिसार। प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने वाले सुपर-100 कार्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार 9 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। विद्यार्थी 12 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित होगी जिसका परिणाम 17 जुलाई को जारी किया जाएगा। लेवल-1 में सफल विद्यार्थियों की लेवल-2 परीक्षा 19 जुलाई को होगी और अंतिम परिणाम 23 जुलाई को घोषित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंचाएं और उन्हें समय पर आवेदन के लिए प्रेरित करें। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस अवसर से जोड़ना है। सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया जाता है। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप इस बार 100 अतिरिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्रवेश कार्यक्रम का शेड्यूल
9 जुलाई : ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
12 जुलाई : प्रवेश पत्र डाउनलोड
14 जुलाई : लेवल-1 परीक्षा
17 जुलाई : लेवल-1 परिणाम
19 जुलाई : लेवल-2 परीक्षा
23 जुलाई : अंतिम परिणाम
25 जुलाई : कक्षाएं शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed