फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   one year later they did not do any work now going to make a bridge in 37 Days

ढाई साल में एक ईंट नहीं लगी, अब 37 दिन में बनाएंगे पुल

Fri, 03 Mar 2017 12:23 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Fri, 03 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
टोकस पातन के बीच सांसद निधि से बनने वाले जिस पुल पर 2014 से अब तक कुछ नहीं हुआ। अधिकारी को नोटिस जारी होने के बाद सिंचाई विभाग ने इसे 37 दिन में पूरा करानेे का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि अगर तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। एमपी लैड से सीसीटीवी के वापस लौटाने गए चेक को अब पीडब्ल्यूडी पूरा करेगी। जिला खेल अधिकारी ने भी खेल का सामान एक महीने में खरीदने के लिए हामी भरी।
विज्ञापन

ड्रिस्टिक डेवलेपमेंट एंड मानीटरिंग कमेटी दिशा की बैठक सांसद दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में हुई। विधानसभा सत्र होने के कारण कोई विधायक मीटिंग में शामिल नहीं हुआ। शहर में चौक चौराहों पर सीसीटीवी के लिए दिए गए बजट का चेक वापस लौटाने पर निगम के अधिकारियों से स्टेटस रिपोर्ट मांगी। पीडब्ल्यूडी, पुलिस तथा निगम इसे मिलकर एक माह में पूरा करेंगे। सांसद दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि निर्धारित अवधि में सीसीटीवी कैमरे लग जाने चाहिए। नहीं तो अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। सांसद निधि कोष से टोकस-पातन पुल के 2014 में चेक जारी होने के बाद भी इसका निर्माण न होने पर सांसद ने करीब तीन साल की देरी पर सवाल पूछा। विभाग के अधिकारी ने कहा कि दस अप्रैल तक काम पूरा कर देंगे। सांसद ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि तय समय में काम नहीं हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। स्कूलों में टेबल टेनिस के लिए जारी ग्रांट का चेक लौटाने वाली जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल ने 30 मार्च तक टेंडर जारी करने का भरोसा दिलाया। मीटिंग में को - चेयरमैन के तौर पर राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जुगलान 30 मार्च तक होगा फ्री वाई फाई
सांसद निधि से फ्री वाई - फाई की सुविधा देने वाला जुगलान प्रदेश का पहला गांव होगा। बीएसएनएल के जीएम राकेश कुमार ने कहा कि  30 मार्च तक वाई-फाई की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इस बारे में 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचआई ने रास्ता देने से इनकार किया
जुगलान, चौधरीवास व मुकलान में नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अधिकारियों को वर्ष 2014 के नियमों का हवाला देते हुए इन गांव में कम जमीन उपलब्ध होने का हवाला देते हुए आरओबी देने से इंकार कर दिया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस बारे में एक प्रस्ताव तैयार कर भेजें, जिससे संसद सत्र में इसे रखकर केंद्र सरकार के संज्ञान में ला सकें।

टोल रोड पर पशुओं से नाराज दिखे सांसद
टोल रोड पर लावारिस पशुओं व गांव के नाम अब तक दुरुस्त न होने पर अधिकारियों से जवाब मांगा। सांसद ने कहा कि रोड के दोनों ओर कंटीले तार लगाएं। ऐसा नहीं किया तो टोल रोड पर लावारिस पशु से किसी की मौत होने पर टोल कंपनी के खिलाफ केस करेंगे।

मनरेगा मजदूरों का 9 करोड़ बकाया
मनरेगा योजना के अधिकारी ने अगस्त महीने के बाद अब तक मजदूरों का भुगतान नहीं हुआ है। करीब 9 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से आना बकाया है। मनरेगा में मजदूरों को उनके बैंक खाते में ही भुगतान किया जाना है। मनरेगा मजदूरों के खाते आधार से लिंक किए जाएंगे।

फसल बीमा योजना में लोगों को विश्वास नहीं
बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में सवाल पूछा गया। अधिकारियों ने बताया कि खरीफ में 70 हजार लोगों ने बीमा कराया था। रबी में करीब 55 हजार किसानों ने बीमा कराया है। किसानों की संख्या कम होने पर सांसद ने सवाल किया तो लीड बैंक मैनेजर बीएल धींगडा ने कहा कि लोगों का स्कीम में विश्वास नहीं होने कारण संख्या कम हो गई।


महिला कॉलेज के पास क्यू शेल्टर बनेगा
दिशा की बैठक में सांसद दुष्यंत चौटाला ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बहु तकनीकी संस्थान, जीजेयू व राजकीय महिला कालेज के विद्यार्थियों के लिए बस क्यू शेल्टर बनाने के आदेश दिए। उन्होंने क्यू शेल्टर बनाने की जिम्मेवारी एनएचएआई को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed