{"_id":"605a42d68ebc3e8d320f47c9","slug":"one-time-will-be-water-supply-in-hisar-from-25-march-hisar-news-rtk6013529137","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 से शहर में एक समय होगी पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 से शहर में एक समय होगी पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
महावीर कॉलोनी का जलघर।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। नहरबंदी के चलते शहर में पानी का संकट छा सकता है। इसी को देखते हुए वीरवार से पानी की आपूर्ति में कटौती की जाएगी। ऐसे में शहरवासियों को एक ही वक्त पानी मिलेगा। हालांकि, बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बैठक कर फैसला लेंगे कि शहर में सुबह या फिर शाम को पानी की आपूर्ति देनी है। अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करें।
बता दें कि साल में एक बार नहरों की सफाई की जाती है। जिस समय नहरों की सफाई की जाती है, उस समय नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता। इस बार सिंचाई विभाग की तरफ से नहरों की सफाई के कारण नहरबंदी का शेड्यूल जारी किया गया है, जो 25 मार्च से 18 अप्रैल तक रहेगा।
कैमरी रोड व महावीर कॉलोनी के जलघर में पर्याप्त पानी
जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार कैमरी रोड और महावीर कॉलोनी के जलघर के टैंकों में इतना पानी है कि अगर एक समय पानी की आपूर्र्ति दी जाए तो करीब एक माह तक काम चलाया जा सकता है। जो थोड़ी बहुत कमी रहेगी, उसे भूजल से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आजाद नगर में भूजल का किया जाएगा उपयोग
आजाद नगर जलघर में एक ही वाटर टैंक है। अधिकारियों की मानें तो मंगलवार को ही नहर में थोड़ा पानी छोड़ा गया है। ट्रैक्टरों की मदद से यह पानी टैंकों में डाला जा रहा है। नहर में आए पानी से यह टैंक करीब 75 प्रतिशत तक भर जाएगा। इस पानी से 12-13 दिन तक काम चल जाएगा। मगर उन्हें इस पानी को 25 दिन तक चलाना है तो इस पानी में भूजल को मिलाकर दिया जाएगा।
वीरवार से एक समय होगी पानी की आपूर्ति
वीरवार से एक समय ही पानी की आपूर्ति की जाएगी। महावीर कॉलोनी और कैमरी रोड जलघर के वाटर टैंक अभी डेढ़ से दो फुट खाली है। इन्हें भरने का काम किया जा रहा है।
- कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, डिविजन नंबर-2
बोरवेल की मदद ली जाएगी
मंगलवार को नहर में थोड़ा पानी और छोड़ा गया है। इस पानी से टैंक को 75 प्रतिशत तक भरा जा सकेगा। इसके अलावा जलघर में चार बोरवेल भी लगे हुए हैं। पानी की कमी होने पर इनकी मदद भी ली जाएगी।
- बलवंत सिंह पूनिया, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, डिविजन नंबर-1