{"_id":"683c8949d52562bb0a00d0e8","slug":"one-person-injured-in-police-encounter-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मामला: STF और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मामला: STF और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली
Sun, 01 Jun 2025 10:39 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:39 PM IST
सार
शराब ठेकेदार से रंगदारी के मामले में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। वारदात में एक बदमाश घायल हो गया। सूत्रों के मुताबिक ने पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन-चार पिस्तौल व देसी कट्टे बरामद किए हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
तलवंडी राणा में शराब ठेकेदार से रंगदारी मांगने के आरोपियों के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पांव में गोली लगी। उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिला करवाया गया है। एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपियों तलवंडी राणा निवासी मंदीप, नवीन व नवीन पकड़ लिया है। तीनों की उम्र 23 से 26 साल के बीच है। सूत्रों के मुताबिक ने पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन-चार पिस्तौल व देसी कट्टे बरामद किए हैं।
बता दें कि 25 मई की रात गांव तलवंडी राणा में रविवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने शराब के ठेके पर पर्ची फेंककर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, साथ ही ठेके के सामने हवाई फायर भी किए थे। यह पूरी घटना कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में शराब ठेकेदार अजीत ने बताया था कि उसका गांव में देसी व अंग्रेजी शराब का ठेका है। 25 मई की रात वह ठेके पर मौजूद था। इसी बीच एक बाइक तीन युवक ठेके पर पहुंचे।

बदमाशों ने कपड़े से ढका था चेहरा
ठेकेदार के मुताबिक युवकों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। उनमें से एक युवक ठेके पर आया और पर्ची ठेके पर फेंकी। इसी दौरान बाइक पर बैठे दूसरे युवक ने हवाई फायर किया। इसके बाद पर्ची फेंकने वाले युवक ने भी हवाई फायर किया फिर आरोपी वहां से भाग गए। ठेकेदार अजीत ने पुलिस को बताया था कि बदमाशों ने गांव में भी हवाई फायर किए। सीसीटीवी में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। अजीत के मुताबिक आरोपियों ने रंगदारी न देने पर गोली मारने की धमकी भी दी।
रात सवा 8 बजे मिली सूचना
एसटीएफ के पीएसआई विनीत ने बताया कि रविवार रात करीब सवा 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव तलवंडी राणा में शराब ठेकेदार अजीत से रंगदारी मांगने के आरोपी तलवंडी राणा व एयरपोर्ट के बीच रास्ते पर मौजूद हैं। उनके पास हथियार भी है। पहली बार में वह शराब ठेकेदार अजीत से रंगदारी मांगने में सफल नहीं हो सके। पीएसआई विनीत ने बताया कि इस मामले को लेकर विशेष एसटीएफ गठित की हुई थी, जो मामला सामने के आने के बाद से इनका पीछा कर रही थी। इस सूचना के आधार पर पीएसआई विनीत, एसआई प्रदीप, एएसआई प्रदीप व एचसी अनिल दो गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचते ही आरोपी मंदीप ने टीम पर फायरिंग की। यह गोली एसआई प्रदीप की जैकेट पर लगी। इसके जवाब में टीम ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। इसमें से एक गोली मंदीप के पैर में लगी। गोली लगने पर टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि अन्य दो आरोपियों ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने इन्हें भी पकड़ लिया।