फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One mm more rain than normal in the first week of August

Hisar News: अगस्त के पहले सप्ताह में सामान्य से एक एमएम ज्यादा बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
One mm more rain than normal in the first week of August
हिसार। अगस्त के पहले सप्ताह में प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सामान्य बारिश 39.4 एमएम के मुकाबले 40.4 एमएम बारिश हुई है। हालांकि अब 9 अगस्त तक प्रदेश में मानसून पर ब्रेक लगा रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में मानसून टर्फ जैसे ही हिमालय की तराई क्षेत्रों पर पहुंची। वैसे ही हरियाणा के केवल उत्तरी जिलों पर हल्की बारिश हो रही है, जबकि बाकी क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। वीरवार को मानसून टर्फ फिरोजपुर, चंडीगढ़ और वहां से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर हिमालय की तलहटी के करीब से उत्तर-पूर्व अरुणाचल प्रदेश तक फैली रही।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले दो तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। एक-दो जगह छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़कर ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 10 से 14 अगस्त के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कहीं कहीं हल्की बिखराव वाली बारिश की संभावना रहेगी। वहीं 15 से 21 अगस्त के दौरान बारिश में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed