{"_id":"666750be2c09333c6002cfe4","slug":"one-lakh-rupees-cheated-hisar-news-c-21-hsr1005-399070-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: परिचित बनकर पूछा हालचाल, एक लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: परिचित बनकर पूछा हालचाल, एक लाख रुपये ठगे
Tue, 11 Jun 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। वार्ड-10 निवासी सुनील कुमार से परिचित बनकर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। हांसी साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 22 अप्रैल को दोपहर उसके मोबाइल पर कॉल आई। सामने वाले की आवाज परिचित जैसी थी, उसने परिवार का हाल-चाल जाना। आरोपी नारनौंद निवासी लोकेश की आवाज में बात कर रहा था। इसके बाद कॉल करने वाले ने कहा कि उसके मामा के लड़के का ऑपरेशन होना है। आपके खाता में एक लाख रुपये जमा करवाए हैं। आरोपी ने एक लाख रुपये जमा होने का फर्जी एसएमएस उसके पास भेज दिया।
आरोपी ने दूसरे गूगल पे नंबर पर रुपये भेजने का कहा। इसके बाद सुनील ने अलग-अलग नंबरों से आरोपी द्वारा दिए गए नंबर पर एक लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद सुनील लोकेश के पास गया और कहा कि उसने रुपये डलवा दिए हैं। इस पर लोकेश ने कहा कि उसने तो रुपये मांगे ही नहीं। इस पर उसे ठगी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने लोगों को ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।