{"_id":"603d44ac8ebc3e8c911c7817","slug":"one-death-due-to-corona-in-hisar-hisar-news-rtk597873771","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दिन के बाद कोरोना ने ली एक और मरीज की जान, अब तक 327 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 दिन के बाद कोरोना ने ली एक और मरीज की जान, अब तक 327 की मौत
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को उपचार के दौरान 47 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि जिले में 6 नए मरीज मिले। डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार मृतक 47 वर्षीय संक्रमित देव मुकलान गांव का रहने वाला था। जिले में 11 दिनों के बाद कोरोना से मौत का मामला सामने आया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए एहतियात बरतें, ताकि संक्रमण की चपेट में आने से बचें।
कोरोना के अलावा देव अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त था। उसकी मौत के बाद जिले में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा बढ़कर 327 हो गया है। इससे पहले 17 फरवरी को 21 वर्षीय युवती की कोरोना से मौत हुई थी।
दूसरी ओर सेक्टर-14 निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट और 37 वर्षीय प्रोफेसर, कैंट क्षेत्र निवासी भारतीय सेना का जवान, कापड़ो गांव का कर्मचारी, सेक्टर-14 की रहने वाली 37 वर्षीय घरेलू कामकाज करने वाली महिला और साबरवास गांव की 30 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। इनको मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 17153 हो गया है। इनमें से ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। अब विभाग द्वारा सभी मरीजों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटाई जा रही है।