फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One accused arrested in car snatching case, police took remand

कार छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in car snatching case, police took remand
बरवाला। शहर के जींद मार्ग पर बाईपास पुल के पास 1 अक्टूबर को कार सवारों द्वारा एक कार को रोककर उसे छीनकर ले जाने का मामले में पुलिस ने गांव लांधड़ी निवासी शेरा उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शेरा को रविवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की शिकायत गाड़ी मालिक गांव गाजुवाला निवासी मनोज कुमार ने दी थी। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार ने कहा था कि वह अपनी मां किताबो, मौसी व मौसा के साथ गांव गाजुवाला से खरक पूनिया अपनी कार में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान जब उनकी कार जींद मार्ग पर बाईपास पुल के पास बने पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी तो इसी दौरान एक कार में सवार लोगों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली व सभी को नीचे उतारने के बाद उनमें से दो आदमी उसकी गाड़ी को जींद मार्ग की तरफ लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed