फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On the complaint of Deepak Hooda, case has been filed against three people including his wife Sweety Bora

Hisar News: दीपक हुड्डा की शिकायत पर पत्नी स्वीटी बूरा सहित तीन के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
On the complaint of Deepak Hooda, case has been filed against three people including his wife Sweety Bora
हिसार। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा के पति दीपक हुड्डा की शिकायत पर पुलिस ने स्वीटी बूरा, पिता महेंद्र सिंह व मामा सत्यवान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दीपक हुड्डा ने स्वीटी बूरा पर उसके साथ मारपीट करने का लगाया है। दीपक के मुताबिक मारपीट से उसे दो जगह चोटें आईं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति रोहतक निवासी दीपक हुड्डा पर दहेज प्रताड़ना सहित कई तरह के आरोप लगाए थे। स्वीटी बूरा ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। दूसरी ओर दीपक हुड्डा ने भी स्वीटी बूरा पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस केस को महिला थाना में ट्रांसफर किया। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाया था, जिसमें दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही थी। दोनों पक्षों का आमना सामना हुआ तो उनके बीच कहासुनी होने लगी। अचानक ही दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान स्वीटी बूरा को चक्कर आ गए थे। उसे बेहोशी की हालत में नागरिक अस्पताल में लाया गया था। बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। वहीं अब दीपक हुड्डा ने स्वीटी पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है और पुलिस ने उनकी शिकायत पर पत्नी स्वीटी बूरा, ससुर महेंद्र सिंह व मामा ससुर सत्यवान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दीपक हुड्डा की शिकायत पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
-एसआई महेंद्र सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed