Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Olympics: Mother welcomed Sanjay at the airport by feeding him churma

Olympics: मां ने एयरपोर्ट पर संजय को चूरमा खिलाकर किया स्वागत, लाडले के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे

Tue, 13 Aug 2024 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Aug 2024 11:04 PM IST
सार

हॉकी खिलाड़ी संजय 16 अगस्त को गांव पहुंचेगा। कोच व परिवार के सदस्य अपने लाडले के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। 

विज्ञापन
Olympics: Mother welcomed Sanjay at the airport by feeding him churma
दिल्ली के रेस्तरां में संजय कालीरावणा अपने परिवार के सदस्यों के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक विजेता टीम में शामिल हिसार के संजय कालीरावणा जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले स्वागत में पहले से ही खड़े उनके माता-पिता ने उन्हें गले लगा लिया। मां कौशल्या ने बेटे का माथा चूमा और घर से बनाकर लाया चूरमा खिलाकर स्वागत किया। बड़े भाई विक्रम ने संजय को कंधे पर बैठा लिया। संजय के पिता नेकीराम, कोच राजेंद्र सिहाग और बहन ने उन्हें गले लगाकर फूलों व नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पिता ने कहा कि बेटे ने पदक जीतकर देश, राज्य और गांव का नाम रोशन किया है। मुझे उस पर फक्र है।

विज्ञापन


कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि संजय के दिल्ली में दो कार्यक्रम है। 14 अगस्त को हॉकी इंडिया और 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात होगी। इसके बाद 16 अगस्त को वह गांव डाबड़ा में पहुंचेंगे। परिवार के सदस्य उन्हें लेने दिल्ली जाएंगे। हिसार पहुंचने पर कैंप चौक से गांव तक ढोल-नगाड़ों के साथ विजयी जुलूस निकाला जाएगा। गांव के हॉकी ग्राउंड में संजय का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे परिवार के सदस्यों से मिला संजय, घर में तैयारी शुरू
संजय अपने परिवार के सदस्यों से करीब डेढ़ घंटे तक मिले। कोच राजेंद्र सिहाग ने बुक्के देकर स्वागत किया। परिवार के सदस्यों ने संजय के साथ सेल्फी ली। उधर, गांव डाबड़ा में संजय के स्वागत की तैयारी शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम में गांव के लोगों को बुलाया जाएगा। काफी खिलाड़ी भी पहुंचेंगे। रिश्तेदार पहुंचना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed