फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Olympian Sanjay Kaliravana reassigned to captain the Indian team

Hisar News: ओलंपियन संजय कालीरावणा को फिर मिली भारतीय टीम की कप्तानी

Mon, 10 Nov 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Olympian Sanjay Kaliravana reassigned to captain the Indian team

विज्ञापन
हिसार। मलेशिया के इपोह में 23 से 30 नवंबर तक होने वाले अजलान शाह कप में डाबड़ा के ओलंपियन संजय कालीरावणा को भारतीय टीम में कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हॉकी इंडिया की ओर से जारी लिस्ट में संजय का नाम आने पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। कोच राजेंद्र सिहाग ने हॉकी खिलाड़ियों को लड्डू बांटकर खुशी मनाई। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 23 नवंबर को साउथ कोरिया के साथ होगा। बड़ी बात है कि संजय तीसरी बार भारतीय टीम के कप्तान बने हैं। अक्तूबर माह में चीन के हांग्जो में हुए टूर में भी संजय कालीरावणा ने कप्तान की भूमिका निभाई थी। अब फिर से संजय को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि हॉकी इंडिया की ओर से लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट में संजय का नाम आने पर काफी खुशी हुई है। पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए संजय कालीरावणा ने न केवल बेहतर प्रदर्शन किया, बल्कि देश की झोली में कांस्य पदक भी डाला। इतना ही नहीं, संजय अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हो चुका है।

सात साल की उम्र में शुरू किया था हॉकी खेलना : ओलंपियन संजय ने सात साल की उम्र में गांव में ही कोच राजेंद्र सिहाग के पास हॉकी का अभ्यास शुरू किया था। संजय राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदकों की झड़ी लगा चुका हैं। कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि रविवार को संजय से उनकी बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने संजय को कहा कि आपको बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसे बखूबी निभाना है। मैच जीतकर आना है। इस पर संजय ने कहा कि कोच साहब, पूरी टीम बेहतर खेलेंगी और पदक जीतकर लाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed