हरियाणा: पुरानी पेंशन बहाल संघर्ष समिति ने निकाला पेंशन आक्रोश, कुलदीप बिश्नोई के आवास पर किया प्रदर्शन
कर्मचारियों ने कहा कि एमएलए-एमपी बनते ही पेंशन शुरू हो जाती है तो पुराने कर्मचारियों की क्यों नहीं। पुरानी पेंशन बहाल संघर्ष समिति ने पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन आक्रोश निकाला। काले कपड़े पहनकर कर्मचारी मार्च में शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी आदमपुर में पुरानी पेंशन बहाल संघर्ष समिति ने पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को पेंशन आक्रोश मार्च का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश भर से कर्मचारी काले कपड़े पहनकर मार्च में शामिल हुए। कर्मचारियों ने पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के आवास पर भी प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओें ने कहा कि जब एक नेता के एमएलए व एमपी बनते ही पेंशन शुरू हो जाती है तो पुरानी कर्मचारियों की क्यों नहीं।
पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को आदमपुर बाईपास से लेकर हजारों की संख्या में कर्मचारी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वीडियो ब्लॉक रोड, एडिशनल मंडी होते हुए अनाज मंडी पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के आवास पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारी मेन बाजार से होते हुए क्रांति चौक पर प्रदर्शन किया और फिर रैली स्थल पर पहुंचे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तब तक सरकार का विरोध जारी रहेगा और इस उपचुनाव में भी सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील करेंगे।
चेतावनी... ये तो बस ट्रेलर है, पिक्चर अभी आकी है
उन्होंने सरकार को सीधी चेतावनी दी है कि यह तो एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। तीन जिलों के कर्मचारी आदमपुर में डटे हैं। अगर सरकार आज के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी पेंशन बहाली की मांग को नहीं मानती है तो वह आगामी रणनीति बनाकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। रैली को समिति के प्रदेशाध्यक्ष विरेंद्र धारीवाल सहित कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया
पुरानी पेंशन बहाल करो : जयहिंद
नवीन जयहिंद भी आक्रोश मार्च में शामिल कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये फ्री की पेंशन नहीं मांग रहे हैं। कर्मचारी 35-40 साल सरकार के लिए काम करते हैं, तभी तो पेंशन मांग रहे हैं। कौन सा 5 साल के लिए मंत्री बनते ही पेंशन मांग रहे हैं। जब राजस्थान व पंजाब जैसे राज्यों में पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया गया है तो हरियाणा सरकार को क्या दिक्कत आ रही है।
प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन नीति मामले को न बनाएं राजनीतिक मुद्दा : जांगड़ा
पुरानी पेंशन नीति बहाली के मामले पर भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन सहित कई मुद्दों पर सरकार बातचीत करने व मुद्दों का समाधान निकालने को तत्पर है। वे रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
चुनाव प्रचार के दौरान इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा की केंद्र की सरकार ने वर्ष 2003 में पुरानी पेंशन को खत्म कर नई पेंशन योजना लागू कर दी थी। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री रहते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के इस फैसले को लागू नहीं किया था। भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वर्ष 2006 में पुरानी पेंशन स्कीम को खत्म कर नई पेंशन स्कीम लागू की थी।