फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   officers made supplimentary agenda after demostration

विरोध के बाद अधिकारियों ने बनाया सप्लीमेंटरी एजेंडा

Wed, 18 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Wed, 18 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
officers made supplimentary agenda after demostration
पार्षदों के विरोध के बाद नगर निगम अधिकारियों ने सप्लीमेंटरी एजेंडा तैयार किया है, जिसमें पार्षदों की ओर से दिए गए प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को होने वाली निगम सदन की बैठक में दोनों एजेंडे रखे जाएंगे। पार्षद मान सिंह चौहान के नेतृत्व में लोगों ने बुधवार शाम कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया।
  करीब 121 दिन बाद नगर निगम सदन की बैठक वीरवार को होगी। बैठक को लेकर कुछ पार्षदों की ओर से विरोध का एलान किया गया है।
 बुधवार को मेयर शकुंतला राजलीवाला की मौजूदगी में कुछ पार्षदों ने वीरवार को होने वाली बैठक की रिहर्सल की। बैठक में प्रीतम सैनी, मास्टर प्रह्लाद, टीनू जैन, उदयवीर मिंटू, नरेंद्र शर्मा, पंकज दीवान, कर्मबीर ढिल्लो, सरोज खटाना शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में तय किया कि निगम आयुक्त चंद्रशेखर खरे से सवाल-जवाब करेंगे। उनकी सबसे अधिक जवाबदेही है। ऐसे में उनसे ही जवाब लिया जाएगा।
बैठक में धरना दे रहे पार्षदों के मुद्दे पर भी विमर्श किया गया। बैठक में कुछ पार्षदों ने सदन की बैठक का बहिष्कार करने पर भी विमर्श किया। निर्णय लिया गया कि बैठक का बहिष्कार नहीं करेंगे, प्रॉपर्टी टैक्स से आए दस करोड़ पर अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता ही नहीं पार्षद सड़क पर बैठने को मजबूर हैं। इसके बावजूद अधिकारी सुनने को तैयार नहीं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि निगम के अधिकारी तालमेल के साथ काम नहीं करना चाहते। इस बारे में अधिकारियों से सीधे तौर पर जवाबदेह बनाया जाए।
सांसद-सीपीएस को भी घेरने की तैयारी
मीटिंग में कुछ पार्षद सांसद दुष्यंत चौटाला से पूछेंगे कि उन्होंने अपने 5 करोड़ के बजट में से हिसार में कितना खर्च किया। कुछ पार्षदों ने बजट में भेदभाव के मुद्दे पर सीपीएस कमल गुप्ता को सवालों के घेरे में लेने की रणनीति बनाई है।
सांसद, विधायक भी आएंगे बैठक में
सदन की बैठक में सांसद दुष्यंत चौटाला भी शिरकत करेंगे। इससे पहले भी सांसद निगम की बैठक में हिस्सा ले चुके हैं। सांसद के साथ इनेलो विधायक रणबीर गंगवा, वेद नारंग भी बैठक में आएंगे। सीपीएस कमल गुप्ता ने भी बैठक में आने को लेकर सहमति दी है।
15 जुलाई को हुई थी पिछली बैठक
नगर निगम की पिछली बैठक 22 जून को होनी थी। बैठक में डीसी के न आने पर पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया था। इसके बाद डीसी चंद्रशेखर खरे की मौजूदगी में 15 जुलाई को सदन की बैठक हुई थी, जिसमें कई प्रस्ताव पारित किए गए थे।

सदन की बैठक के लिए हमने सप्लीमेंटरी एजेंडा तैयार कराया है, जिसमें पार्षदों की ओर से रखे गए प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। दूसरे एजेंडे में प्रशासनिक कार्यों के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा मौके पर रखे जाने वाले प्रस्ताव भी शामिल किए जाएंगे।

अरविंद बिश्नोई, कार्यकारी अधिकारी नगर निगम हिसार

सदन की बैठक के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। निगम सचिव ने एजेंडा तैयार कर सभी पार्षदों को भेजा है। एजेंडे के हिसाब से बैठक की जाएगी। कोई भी पार्षद अपनी शिकायत रख सकेगा। किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
सरजीत नैन, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed