{"_id":"676efc8fb0a79c84a7071234","slug":"officers-evacuation-claims-failed-waterlogging-on-barwala-roads-after-rain-hisar-news-c-21-hsr1020-533262-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अफसरों के निकासी के दावे फेल, बारिश के बाद बरवाला की सड़कों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अफसरों के निकासी के दावे फेल, बारिश के बाद बरवाला की सड़कों पर जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला। शहर में शुक्रवार सुबह से शाम तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने पानी निकासी के दावों की पोल खोल दी। बारिश से मुख्यमार्ग पर दुकानों के आगे जलभराव हो गया। वहीं शहर के अंदर मुख्यमार्ग से लगती सभी काॅलोनियां में भी पानी भर गया। जलभराव से राहगीर, वाहन चालक व दुकानदार सभी परेशान हैं।
शहर में बारिश के पानी की निकासी व सीवरेज की नई लाइन बिछाई गई है। इसके बावजूद भी पानी की निकासी नहीं हो रही है। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के शहर से पानी निकासी के सभी दावे फेल साबित हो रहे हैं। गौरतलब है कि बरवाला के विधायक एवं जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि शहर की जलभराव की समस्या का तुंरत समाधान करवाया जाए। इसके बावजूद भी विभाग के अधिकारी पानी निकासी की इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे।
अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों खर्च करने के बाद भी नतीजा जीरो
आंतरिक मुख्य मार्ग पर सड़क का निर्माण हुआ है, विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। सीवरेज की नई लाइनें व बारिश के पानी की निकासी की नई पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ये लाइनें जगह-जगह से ब्लॉक हो चुकी हैं। इसके चलते वर्षों पुरानी पानी निकासी की समस्या पहले से भी बदतर हो गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- नगर पालिका से संबंधित यदि पानी निकासी की कोई समस्या है तो उसके लिए कर्मचारियों को भेज कर उसका समाधान करवा रहे हैं। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी शहर से पानी की निकासी नहीं करवा पा रहे तो ये वही जानते हैं। - रमेश बैटरीवाला, चेयरमैन, नगर पालिका, बरवाला।